फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tiranga Shaurya Yatra today in Lucknow.

Tiranga Shaurya yatra: लखनऊ में आज निकलेगी तिरंगा शौर्य यात्रा, शहर में लागू रहेगा डायवर्जन

Tue, 13 May 2025 10:06 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 13 May 2025 10:06 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ में बुधवार को तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री आवास से होगा। इसके लिए शहर में डायवर्जन लागू किया गया है।

विज्ञापन
Tiranga Shaurya Yatra today in Lucknow.
लखनऊ में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

तिरंगा शौर्य यात्रा बुधवार को निकाली जाएगी। जिसका शुभारंभ सीएम आवास से होगा। यात्रा की वजह से यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है। डायवर्जन बुधवार सुबह छह बजे से यात्रा समाप्त होने तक लागू रहेगा।

विज्ञापन


1. डिगडिगा, ताज अंडरपास की तरफ से आने वाला यातायात समतामूलक चौराहा से 1090 की तरफ नहीं जाएगा। ये यातायात समतामूलक चौराहा से बैराज रोड होते हुए पीएनटी बालू अड्डा से डालीगंज सिकंदरबाग होकर या आरआर बंधा चौराहा, पेपरमील तिराहा से सिकंदरबाग चौराहा होकर जाएगा।
विज्ञापन


2. पीएनटी बालू अड्डा से आने वाला यातायात 1090 चौराहा की तरफ प्रतिबंधित रहेगा। ये यातायात बैराज रोड से समतामूलक चौराहा होते हुए जाएगा।

3. डालीगंज की तरफ से जियामऊ मोड की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। ये यातायात सिकंदरबाग चौराहा होकर जाएगा।

4. एसएन ब्रिज, कटाईपुल की तरफ से आने वाला यातायात गोल्फ क्लब चौराहा की तरफ प्रतिबंधित रहेगा। ये यातायात लालबत्ती चौराहा से एनेक्सी, सिसेंडी से रॉयल होटल होकर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


5. लालबत्ती चौराहे की तरफ से गोल्फ क्लब चौराहा की तरफ जाने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा। ये यातायात बंदरियाबाग चौराहा, डीएसओ चौराहा से हजरतगंज चौराहा व सिकंदरबाग चौराहा होते हुए जाएगा।

6. हजरतगंज चौराहा से पार्क रोड होकर जाने वाला यातायात गोल्फ क्लब चौराहा की तरफ प्रतिबंधित रहेगा। ये यातायात हजरतगंज से सिकंदरबाग चौराहा से पेपर मिल होकर जाएगा।

7. गोमतीनगर से उद्यान चौराहा होकर 1090 चौराहा की तरफ आने वाला यातायात सामाजिक परिवर्तन स्थल ढाल से 1090 चौराहा की तरफ प्रतिबंधित रहेगा। ये यातायात ताज अंडरपास से समतामूलक से बैराज रोड या आरआर बंधा होकर जाएगा।


8. डीएसओ की तरफ से बंदरियाबाग चौराहा से गोल्फ क्लब चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जाएगा। ये यातायात बंदरियाबाग चौराहा से लालबत्ती चौराहा से कटाईपुल चौराहा होकर जाएगा।

9. बंदरियाबाग चौराहा से 1090 चौराहा के बीच यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed