फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tips of healthy lunch

लंच करते समय इन बातों का ध्यान रखेंगे तो रहेंगे हेल्दी

Tue, 18 Aug 2015 02:45 PM IST
टीम दुनिया 360/अमर उजाला,नोएडा
टीम दुनिया 360/अमर उजाला,नोएडा Updated Tue, 18 Aug 2015 02:45 PM IST
विज्ञापन
Tips of healthy lunch

वक्त की कमी के कारण हम लंच को समय नहीं देते,लेकिन यह जल्दबाजी ठीक नहीं है क्योंकि इससे डायबिटीज और ब्लडप्रेशर के अलावा कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ सकता है।ऑफिस हो या घर,हम लंच के साथ ऐसी जल्दबाजी दिखाते हैं,जैसे लंच के साथ लड़ रहे हों।

विज्ञापन


लंच हमें हेल्दी रखता है,लेकिन लंच के साथ जुड़ी हमारी कुछ बुरी आदतें हमें हेल्दी रखने के बजाय बीमार कर देती हैं। इसलिए लंच की हेल्दी आदत डालिए और फिट और हेल्दी रहिए।
विज्ञापन


घर हो या ऑफिस जल्दी से जल्दी लंच निपटाने की हमारी यह आदत कई तरह की परेशानी दे सकती है। इससे पेट में दर्द,सूजन जबड़े का कमजोर होनी जैसी समस्या हो सकती है। साथ ही जल्दी-जल्दी लंच करने से पेट पर दबाव भी अधिक पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाना खाते समय हमारे शरीर का 40 प्रतिशत ब्लड पाचनतंत्र से होकर गुजरता है और पोषक तत्वों को अवशोषित कर शरीर के अन्य भाग में पहुंचाता है।

लंच के समय बात करने से बचें

Tips of healthy lunch

लंच के समय बोलने से यह प्रकिया प्रभावित होती है ओर लीवर पर भी असर पड़ता है। इसलिए खाते वक्त बात करने से बचें। खाना खाते समय हम भोजन के चबाने की जगह निगलने की जल्दबाजी में ज्यादा होते हैं।

यह अपच की समस्या को जन्म देता है। ज्यादा भोजन चबाने से जल्दी पाचन होता है और पाचनतंत्र भी सही रहता है। जल्दी-जल्दी भोजन खाने से पेट पर दबाव अधिक पड़ता है। लंच में ज्यादा मसालेदार या खट्टे फल या तला-भुना अधिक लेने से अल्सर जैसी समस्या हो सकती है।

लंच में फास्ट फूड खाना आपको आलसी बना सकता है। फास्ट फूड लेने से जहां लीवर संबंधी समस्या हो सकती है। वहीं यह पचने में टाइम लेता है। लंच के समय कोल्ड ड्रिंक या एनर्जी ड्रिंक लेना या कैफीन युक्त ड्रिंक लेना आपको तनावग्रस्त बनाता है।

लंच करते समय बोलते रहने से सांस की नली भी प्रभावित होती है और खाना उसके अंदर भी जा सकता है। जल्दबाजी में लंच करने,सही तरीके से भोजन न चबाने, लंच के समय एनर्जी ड्रिंक लेना, जल्दी खाना या फिर बोलते रहने से अल्सर, अपच और पाचनतंत्र से जुड़ी दूसरी समस्याएं हो सकती हैं। जबकि लंच में जंक-फूड लेने से मोटापे की समस्या या फिर ब्लडप्रेशर के बढ़ने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed