{"_id":"2e1dba19c40e28d74c10076b1f885594","slug":"ticket-availability-for-india-vs-south-africa-match-in-kanpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-साउथ अफ्रीका मैच के टिकट चाहिए तो पढ़ें खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-साउथ अफ्रीका मैच के टिकट चाहिए तो पढ़ें खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 29 Sep 2015 11:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रीनपार्क स्टेडियम में 11 अक्तूबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले वन-डे मैच के टिकटों की बिक्री पहली अक्तूबर से होगी।
विज्ञापन
इसके लिए स्टेडियम (स्टॉक एक्सचेंज वाले चौराहे से परमट मंदिर की ओर जानी वाली सड़क) के पवेलियन इंट्री वाले गेट पर चार खिड़कियां बनाई हैं। यहां 100 से 1000 रुपये मूल्य वाले टिकटों की बिक्री की जाएगी।
इसके अलावा गर्ल्स गैलरी (100 रुपये), पवेलियन बालकनी, पवेलियन बालकनी ए और वीआईपी पवेलियन वाले टिकटों की बिक्री 1 से 10 अक्तूबर तक आईसीआईसीआई बैंक की आठ ब्रांचों से होगी।
विज्ञापन
टिकट का वितरण सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होगा। यूपीसीए के डायरेक्टर प्रेमधर पाठक ने बताया कि टिकटों की बिक्री के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था के व्यापक बंदोबस्त करने के लिए जिला प्रशासन से कहा गया है।
विज्ञापन
एडीएम सिटी ने बताया कि टिकट लाइन में लगने वाले को ही मिलेगा। बिना लाइन जो टिकट लेने का प्रयास करेगा। उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।