फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Thunderstorm and hailstorm in the entire up, Meteorological Department predicted for the coming days

मौसम ने ली करवट: पूरे यूपी में आंधी-पानी और ओलावृष्टि, मौसम विभाग ने की आने वाले दिनों के लिए भविष्यवाणी

Tue, 17 Oct 2023 07:34 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 17 Oct 2023 07:34 AM IST
सार

Weather News in Hindi:पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर दिखा। सोमवार का दिन आंधी-पानी और ओलावृष्टि के नाम रहा।

विज्ञापन
Thunderstorm and hailstorm in the entire up, Meteorological Department predicted for the coming days
यूपी के कई जिलों में ओले गिरे हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून के विदा होने के बाद सोमवार को पूरे प्रदेश में बारिश हुई। यह बारिश कहीं पर कम तो कहीं पर ज्यादा हुई। यूपी के कुछ जिलों में ओले भी गिरे हैं। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में चल रहा क्रिकेट वर्ल्ड कप का मैच भी बारिश की वजह से प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भविष्यवाणी जारी की है। 

विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर दिखा। सोमवार का दिन आंधी-पानी और ओलावृष्टि के नाम रहा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मंगलवार की सुबह तक मौसम ऐसा ही रहेगा।  लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मौसम खुलने लगेगा। शाम तक हालात सुधरने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार तक मौसम सामान्य हो जाएगा और धूप निकलने लगेगी। 
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, लखनऊ के मलिहाबाद के साथ ही बिजनौर, रामपुर सहारनपुर में ओले गिरे जाने की सूचना है। इस दौरान सर्वाधिक बरसात नजीबाबाद (34.6 मिमी) में रिकॉर्ड हुई। प्रदेश में हवा की रफ्तार भी काफी तेज रही। शाहजहांपुर में हवा की गति 81किमी प्रति घंटे थी, यह प्रदेश में सबसे अधिक है। दूसरे नंबर पर तेज हवा लखनऊ की रही, यहां 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।

विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ में शाम को हुई बारिश 

Thunderstorm and hailstorm in the entire up, Meteorological Department predicted for the coming days
बारिश होने से वर्ल्ड कप मैच प्रभावित हुआ। - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी विक्षोभ के साथ चलीं पछुआ हवाओं ने चक्रवातीय दबाब पैदा किया है, इसके कारण प्रदेश का मौसम बदल गया है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में आंधी-पानी और गरज-चमक के साथ वज्रपात के आसार बने हुए। सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरू हुआ बरसात का दौर दोपहर बाद लखनऊ में भी रंग दिखाने लगा और कड़कते बादलों के साथ बारिश शुरू हो गई। 

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह व मो. दानिश के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर उत्तर प्रदेश में मंगलवार तक दिखेगा। इस दौरान कुछ इलाकों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। 

इन इलाकों के लोग रहें सावधान
गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बंदायूं।

हिमाचल और उत्तराखंड में हुई बर्फबारी

Thunderstorm and hailstorm in the entire up, Meteorological Department predicted for the coming days
शिमला के हाटू में बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला
किस जिले में हुई कितनी बारिश (मिमी में)

नजीबाबाद 34.6
मुजफ्फरनगर 23.8
चुर्क 22.4
शाहजहांपुर 16.5
मुरादाबाद 14.8
बहराइच 10.6
आगरा 6.0
बरेली 1.8

हिमाचल और उत्तराखंड में हुई बर्फबारी
हिमाचल में लाहौल, कुल्लू, किन्नौर, धर्मशाला और चंबा की ऊंची चोटियां सफेद चादर से ढक गईं। शिमला के नारकंडा के पास हाटू पीक, सिरमौर के चूढ़धार और मंडी के शिकारी देवी में भी हिमपात हुआ। वहीं, उत्तराखंड में केदारनाथ मंदिर समेत केदारपुरी और बदरीनाथ धाम की चोटियों पर हिमपात हुआ, जबकि निचले क्षेत्रों जोशीमठ, गोपेश्वर, पोखरी, नंदानगर, पीपलकोटी में तेज हवा के साथ बारिश और कुछ जगह ओलावृष्टि भी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed