फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Thugs took away jewelery from a woman outside the hospital

Lucknow News: अस्पताल के बाहर महिला से जेवर ले उड़े टप्पेबाज

Sun, 17 Nov 2024 08:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 17 Nov 2024 08:04 PM IST
विज्ञापन
Thugs took away jewelery from a woman outside the hospital
लखनऊ। ठाकुरगंज इलाके में रविवार दोपहर दो टप्पेबाज अस्पताल के बाहर महिला से जेवरात ले उड़े। आरोपियों ने महिला को कागज के टुकड़ों की बनी गड्डी थमा दी।
विज्ञापन


मड़ियांव निवासी रामा ने ठाकुरगंज स्थित प्राइवेट अस्पताल में पथरी का ऑपरेशन कराया था। पेट में दर्द की शिकायत लेकर रविवार दोपहर तीन बजे वह अस्पताल पहुंची थीं। गेट के पास उनको दो युवक मिले। दोनों ने उनसे चारबाग का रास्ता पूछा। इसके बाद बातों में उलझाकर कान के झाले और मंगलसूत्र उतरवा लिए। कपड़े की पोटली में लपेटकर कागज के टुकड़ों की बनी नोट के आकार की गड्डी थमा दी। गड्डी के ऊपर व नीचे 100-100 के दो नोट थे। टप्पेबाजों के जाने के बाद जब उन्होंने पोटली खोली तो कागज के टुकड़े मिले।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे में दिखे टप्पेबाज
इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा चेक करने पर दो युवक रामा से बातचीत करते और कुछ देते हुए दिखे। इसके बाद रामा अस्पताल के अंदर चली गई और दोनों युवक भी चले गए। फुटेज में दिख रहे दोनों युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed