फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Thugs storm contractor's house; smash two bikes and a car

Lucknow News: ठेकेदार के घर पर दबंगों ने बोला धावा, दो बाइक और कार तोड़ी

Fri, 22 May 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 22 May 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Thugs storm contractor's house; smash two bikes and a car
हमले में क्षतिग्रस्त कार।
गोसाईंगंज। निजामपुर निवासी ठेकेदार नीरज यादव के घर पर दबंगों ने धावा बोला और जमकर उत्पात मचाया। हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी कार और दो बाइकें तोड़ दीं। पीड़ित ने आठ नामजद और 22 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर गोसाईंगंज दिलेश सिंह के अनुसार, मंगलवार रात नीरज का भाई बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में काजीखेड़ा निवासी रवि रावत और उसके साथियों ने उसे रोका और पिटाई की। वह जान बचाकर भागा और पुलिस से शिकायत की। देर रात आरोपियों ने नीरज के घर पर धावा बोला और तोड़फोड़ की। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी भाग निकले। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके आधार पर नकटामऊ निवासी सर्वेश रावत, काजीखेड़ा निवासी रवि, सूरज, आजाद रावत, सदरपुर करोरा निवासी शेरा, दुर्गेश चौहान, रसूलपुर टिकनियामऊ निवासी कुलदीप व कासिमपुर बिरुहा निखलेश रावत के अलावा 22 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर का कहना है कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed