{"_id":"6a0ccc9c9eae1e63cf08cd1f","slug":"thugs-dressed-as-lawyers-beat-up-a-grp-constable-lucknow-news-c-13-lko1070-1745210-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जीआरपी सिपाही को वकील की वेशभूषा में दबंगों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जीआरपी सिपाही को वकील की वेशभूषा में दबंगों ने पीटा
Wed, 20 May 2026 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 20 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। जिला कोर्ट के पास सोमवार सुबह जीआरपी सिपाही करन सिंह को वकीलों की वेशभूषा में कुछ लोगों ने पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सिपाही की तहरीर पर कैसरबाग पुलिस ने 20 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
मुरादाबाद के पहाड़मऊ निवासी करन सिंह चारबाग जीआरपी थाने में तैनात हैं। वह सोमवार सुबह 11 बजे नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में रिपोर्ट देने जा रहे थे। जिला कोर्ट की पार्किंग में बाइक खड़ी कर कार्यालय जाते समय वकील की वेशभूषा में युवकों ने उन्हें रोक लिया। विरोध पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। करन बिना रिपोर्ट दिए ही जान बचाकर वहां से भाग निकले। इंस्पेक्टर अंजनी मिश्र ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तलाश की जा रही है।