फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Thrown off train to prevent her from recording statement of molestation

Lucknow News: छेड़छाड़ का बयान दर्ज कराने से रोकने के लिए ट्रेन से फेंका

Sat, 03 Jan 2026 02:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Thrown off train to prevent her from recording statement of molestation
लखनऊ। काकोरी के रहमानखेड़ा स्थित रेलवे लाइन के किनारे घायल मिली छेड़छाड़ की पीड़िता को बयान दर्ज कराने से रोकने लिए चलती ट्रेन से फेंका गया था। युवती के परिजनों ने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में तैनात राजाजीपुरम के प्रधान सहायक कमल कुमार व अन्य के खिलाफ थाने में हत्या के प्रयास और साजिश की एफआईआर कराई है।
विज्ञापन


हरदोई में तैनात ठाकुरगंज निवासी युवती बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में सुपरवाइजर है। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे पिता उसे आलमनगर स्टेशन पर बरेली एक्सप्रेस में बैठाकर घर लौट आए। इसके कुछ देर बाद युवती का मोबाइल फोन बंद हो गया। आखिरी लोकेशन रहमानखेड़ा फॉर्म के पास रेलवे पटरी के किनारे मिली।
विज्ञापन


परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन युवती का पता नहीं चला। रेलवे फाटक पर तैनात कर्मचारियों को मोबाइल नंबर देकर परिजन लौट आए। शाम को कर्मचारियों ने सूचना दी कि चरवाहों ने ट्रैक के पास युवती को घायल अवस्था में देखा है। खबर पाकर परिजन व पुलिस पहुंचे और युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




युवती के भाई का आरोप है कि 19 दिसंबर को बहन ने कार्यालय में तैनात प्रधान सहायक कमल के खिलाफ हरदोई की शहर कोतवाली में छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से वह मानसिक तनाव में थी। घटना के बाद अधिकारियों ने कमल का तबादला देहात में कर दिया। मामले में दो जनवरी को युवती के मजिस्ट्रेट के सामने बयान होने था। वह एक जनवरी को घर से दस्तावेज और अन्य सामान लेकर ट्रेन से निकली। आरोप है कि कमल व उसके परिचितों ने हत्या के इरादे से उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। घरवालों का कहना है कि युवती का बैग भी गायब है।




आरोपी की तलाश में दी जा रही दबिश

इंस्पेक्टर काकोरी सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि युवती का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। उसके घर से आलमनगर स्टेशन तक और रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। होश में आने पर युवती के बयान दर्ज किए जाएंगे। आरोपी कमल की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed