{"_id":"6863d2a1e6b6ddbeee0a5ace","slug":"thrilling-win-of-north-eastern-railway-lucknow-news-c-13-1-lko1071-1273260-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पूर्वोत्तर रेलवे की आसान जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पूर्वोत्तर रेलवे की आसान जीत
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) ने रोमाचंक मुकाबले में यार्कर क्लब को तीन विकेट से हराते हुए यूपी टिंबर ट्रॉफी में नॉकआउट राउंड के लिए क्वालिफाई कर कर लिया। यार्कर क्लब के 112 रन के लक्ष्य को पूर्वोत्तर रेलवे ने 19.1 ओवर में सात विकेट खोकर प्राप्त किया।
विज्ञापन
सेज ग्राउंड में खेली जा रही प्रतियोगिता में यार्कर क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 111 रन बनाए। आयुष पांडेय ने 30 और प्रांजल सिंह ने 18 रन का योगदान दिया। सावेद मलिक ने तीन और युवराज सिंह ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
जवाब में एनईआर ने खराब शुरुआत से उबरते हुए 19.1 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। अंकित यादव ने नाबाद 35 और शिव कुमार ने 23 रन बनाए। फैजुल रहमान ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन