{"_id":"5f690a848ebc3e09d23f23da","slug":"thret-to-vice-president-of-up-seed-development-corporation-lucknow-news-lko5413328185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, बोले- कमलेश तिवारी जैसा होगा हश्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, बोले- कमलेश तिवारी जैसा होगा हश्र
Tue, 22 Sep 2020 04:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
राजेश्वर सिंह
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष को बख्शी का तालाब में स्थित बीज विकास निगम के सहायक भंडार अधिकारी शकील अहमद ने जान से मारने की धमकी दी है। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया, उपाध्यक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने बीकेटी थाने में सोमवार शाम दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि वह 19 सितंबर को बख्शी का तालाब में स्थित बीज विकास निगम के भंडार और गोदाम का निरीक्षण करने गए थे जहां भंडार अधिकारी शकील अहमद नहीं मिले।
विज्ञापन
करीब दो घंटे इंतजार करने के बाद भी जब सहायक भंडार अधिकारी शकील अहमद गोदाम पर नहीं आए तो उन्होंने परियोजना अधिकारी एके राव के फोन से शकील अहमद से बात की। शकील लगातार जल्द ही गोदाम पर पहुंचने की बात करते रहे लेकिन नहीं पहुंचे तो दोबारा एके राव के फोन से शकील अहमद से वार्ता की।
विज्ञापन
इस पर शकील ने फोन पर ही निगम के उपाध्यक्ष से गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। राजेश्वर सिंह के आरोपों के मुताबिक, शकील ने उन्हें गोदाम का निरीक्षण करने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा और धमकी दी कि उनका हश्र कमलेश तिवारी जैसा होगा।
