फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three youths lured a teenager and took her away and gang-raped her

Lucknow News: किशोरी को बहलाकर ले गए तीन युवक, किया सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 23 Jul 2025 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Three youths lured a teenager and took her away and gang-raped her
सामूहिक दुष्कर्म। 
लखनऊ। हजरतगंज इलाके की रहने वाली 13 साल की दलित मानसिक मंदित किशोरी को तीन युवक विशाल, जतिन और सुजल सोमवार रात बहला-फुसला कर अपने साथ ले गए। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। चार घंटे के बाद किशोरी को उसके घर के पास छोड़कर आरोपी भाग गए। किशोरी के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। पुलिस तीनों युवकों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक तीनों युवक पड़ोस के मोहल्ले जयप्रकाश नगर के रहने वाले हैं। उनका मोहल्ले में पहले से आना-जाना है। सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे तीनों आरोपी मोहल्ले में घूम रहे थे। किशोरी भी घर के बाहर थी। इस बीच आरोपी किशोरी को बहालकर ले गए और अनजान जगह पर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने किशोरी के साथ मारपीट की और धमकाया भी। किशोरी को गायब देख परिजनों ने उसको तलाशना शुरू किया। करीब चार घंटे के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाते हुए किशोरी को घर के पास छोड़कर भाग गए। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को अपने साथ हुई हैवानियत के बारे में बताया। मंगलवार शाम तक परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर उहापोह में रहे। मंगलवार की शाम पुलिस को घटना की जानकारी दी। डीसीपी मध्य डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत मिलते ही हजरतगंज थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन




घटनास्थल तलाशने में जुटी पुलिस, आरोपियों ने घटना से किया इन्कार
किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ा है। तीनों से पूछताछ चल रही है, पर आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता से साफ इन्कार किया है। पीड़िता भी मानसिक रूप से मंदित है। ऐसे में वह घटनास्थल की सही जानकारी भी नहीं दे पा रही। डीसीपी ने बताया कि पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है। प्रयास है कि घटनास्थल का पता चल जाए जिससे फॉरेंसिक जांच कर सबूत एकत्र किए जा सके। पकड़े गए तीनों आरोपी छोटा-मोटा काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




शहर में पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

- 14 मार्च 2023 में मोहनलालगंज के एक गांव में मानसिक रूप से बीमार 19 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म।

- 25 जून 2025 को आशियाना में भूत प्रेत का साया बता कर घर में महिला से किया गया था सामूहिक दुष्कर्म।

- 8 फरवरी 2025 को आशियाना में निजी फाइनेंस कंपनी की महिला कर्मी से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed