{"_id":"686050ad756f4ec94f0d0bf6","slug":"three-youths-got-electrocuted-while-washing-a-mixer-lucknow-news-c-13-knp1002-1270104-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मिक्सर की धुलाई के समय करंट की चपेट में आए तीन युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मिक्सर की धुलाई के समय करंट की चपेट में आए तीन युवक
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई में शनिवार शाम वृंदावन सेक्टर 11 में स्थित अंतरिक्ष इंडिया अपार्टमेंट के निर्माण में लगी मिक्सर मशीन की धुलाई के दौरान तीन मजदूर करंट की चपेट में आ गए। साथी मजदूरों ने उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया।
अंतरिक्ष इंडिया अपार्टमेंट के भूतल पर दीवार बन रही थी। यहां काफी समय से सीतापुर के कुरैया निवासी नीरज, दीपू और अजय काम कर हैं। नीरज की बहन सीमा ने बताया कि सोमवार को काम खत्म होने पर भाई, दीपू और अजय मिक्सर की धुलाई करने लगे। तभी बिजली का तार मिक्सर से छू गया और तीनों छिटककर दूर जा गिरे। आननफानन लोगों ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत सामान्य बनी हुई है।
दो वर्ष पहले निर्माण के दौरान दो मजूदरों की हो चुकी है मौत
दो साल पहले इसी अपार्टमेंट के निर्माण के दौरान मिट्टी ढह गई थी। इसके नीचे दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई थी। इंस्पेक्टर पीजीआई धीरेंद्र सिंह के मुताबिक, पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी।