फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three Youths Duped of 2.40 rupees Lakh on the Pretext of Securing Jobs in Azerbaijan

Lucknow News: अजरबैजान में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन युवकों से 2.40 लाख की ठगी

Thu, 07 May 2026 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 07 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Three Youths Duped of 2.40 rupees Lakh on the Pretext of Securing Jobs in Azerbaijan
राजाजीपुरम। अजरबैजान में नौकरी दिलाने के नाम पर सआदतगंज स्थित टूर एंड ट्रैवल एजेंसी के संचालक इश्तियाक खान और उसके साथी आसिफ खान व गुड्डू खान पर ठगी का आरोप लगा है। पीड़ित इश्तियाक, उनके दोस्त बिहार के ओमप्रकाश शाही व अंशुमान राय से कंपनी के लोगों ने 2.40 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन




बिहार के गोपालगंज बोधाछापर निवासी नमी यादव के मुताबिक आरोपी का अलजोहा टूर एंड ट्रेवल्स के नाम से नवाज कॉम्प्लेक्स में दफ्तर है। उसका ऑनलाइन विज्ञापन देखकर आरोपी से संपर्क हुआ था। इसके बाद इश्तियाक ने उन्हें कंस्ट्रक्शन का काम दिलाने के लिए अजरबैजान भेजने का भरोसा दिलाया। इसके एवज में उसने एक मार्च को राधिका सिंह और 16 अप्रैल को अनवर जहां के खाते में रकम जमा करवा ली। 20 अप्रैल को अजरबैजान के टिकट दे दिए। तीनों विदेश जाने के लिए दिल्ली पहुंचे तो पता चला कि उनका टिकट कैंसिल हो गया। उन्होंने आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की तो उनके मोबाइल स्विच ऑफ थे। वे लोग आरोपियों के दफ्तर पहुंचे तो वहां ताला लगा मिला। इंस्पेक्टर सआदतगंज संतोष आर्य ने बताया कि आरोपी दफ्तर बंद कर भाग गए हैं। इश्तियाक कानपुर के किदवई नगर का रहने वाला है। उसके दोनों साथियों का पता नहीं चला है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed