फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three youths died in road accidents

Lucknow News: सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत

Thu, 29 May 2025 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 29 May 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Three youths died in road accidents
सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत
लखनऊ। शहर के अलग-अलग इलाकों में मंगलवार रात हुए सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। गोसाईंगंज के मोहम्मदपुर गढ़ी निवासी अमित (22) बहन को उन्नाव के लव्वा गांव छोड़ने गए थे। मंगलवार रात में लौटते समय गंगागंज में सैनिक ढाबे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वह जख्मी हो गए।
विज्ञापन

भाई संजीत ने बताया कि गंभीर अवस्था में अमित को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अमित चार भाइयों में सबसे छोटा था। संजीत के मुताबिक अमित ने हेलमेट नहीं पहना था। इस कारण सिर में गंभीर चोट आई थी।
विज्ञापन


वेल्डिंग का काम करने वाले सुशांत गोल्फ सिटी के बरौना निवासी रईस (26) मंगलवार रात 10 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। अर्जुनगंज के पास उनका फोन बजने लगा। रईस ने बात करने के लिए बाइक रोकी। सड़क पर खड़े होकर फोन पर बात करने लगे। इस बीच तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से रईस को अस्पताल ले जाया गया, वहां उनकी मौत हो गई। रईस चार भाइयों में सबसे बड़े थे। वह निशातगंज स्थित दुकान पर वेल्डिंग का काम करते थे। हादसे के समय रईस ने हेलमेट निकालकर बाइक पर रख दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मलिहाबाद के केवलहार के पास मंगलवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से काकोरी के सम्राट नगर निवासी अभिषेक रावत (24) की मौत हो गई। वह शटरिंग का काम करते थे। मृतक के पिता राजेंद्र ने बताया कि भंडारे के बाद अभिषेक बाइक से झांकरबाग के लिए निकले थे। रात तक घर न लौटने पर बहनों ने फोन किया तो राहगीर ने हादसे की सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो अभिषेक का शव सड़क पर पड़ा मिला। अभिषेक हेलमेट नहीं पहने थे। पुलिस के अनुसार, शव काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा। इकलौते बेटे की मौत से मां रेशमा, पिता और तीन बहनें सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed