फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three when the demand for electricity decreases Power generation stalled from the units

Lucknow News: बिजली की मांग घटने पर तीन यूनिटों से बिजली उत्पादन ठप

Mon, 07 Aug 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 07 Aug 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Three when the demand for electricity decreases

Power generation stalled from the units
क्रासर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश समेत नौ राज्यों को भेजी जाती है बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊंचाहार (रायबरेली)। एनटीपीसी परियोजना की तीन यूनिटें शनिवार की रात बंद कर दी गई। बिजली की मांग कम होने के चलते यूनिट बंद करने की बात कही जा रही है। यूनिट बंद होने से परियोजना में बिजली उत्पादन घट गया है।
एनटीपीसी परियोजना में यूनिट एक, दो, तीन, चार व पांच से 210-210 मेगावाट बिजली उत्पादन किया जाता है, जबकि यूनिट नंबर छह 5०० मेगावाट बिजली उत्पादन करती है। परियोजना में बनने वाली बिजली देश के नौ राज्यों को भेजी जाती है। इसमें जम्मू कश्मीर को लगभग 111 मेगावाट, हिमांचल प्रदेश 27, राजस्थान 154, दिल्ली 97, चंडीगढ़ 6, उत्तराखंड 92, पंजाब 111, हरियाणा 82 व उत्तर प्रदेश को 656 मेगावाट भेजी जाती है।
विज्ञापन

शनिवार की रात परियोजना की 210 मेगावाट उत्पादन क्षमता वाली यूनिट एक व दो, जबकि 500 मेगावाट की यूनिट छह बंद कर दी गई। यूनिटों के बंद होने से 920 मेगावाट बिजली उत्पादन कम हो गया। इस समय यूनिट तीन, चार व पांच नंबर यूनिटों से 630 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है। परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा ने बताया कि बारिश की वजह से बिजली की मांग कम हुई है। इसके चलते उत्तरी क्षेत्र लोड डिस्पैच सेंटर के निर्देश पर तीनों यूनिटें बंद की गई हैं। निर्देश मिलने पर यूनिटें चालू की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed