फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three weeks important regarding corona: investigation and contact tracing increased, health department alerted

कोरोना को लेकर तीन हफ्ते अहम : जांच व कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग बढ़ाई गई, सतर्क हुआ स्वास्थ्य विभाग

Sun, 14 Nov 2021 06:27 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 14 Nov 2021 06:27 PM IST
सार

कोरोना की तीसरी संभावित लहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। त्यौहार के दौरान हजारों लोग दूसरे जिले व राज्य से लखनऊ आए थे। इसमें सभी की मॉनिटरिंग स्वास्थ्य विभाग नहीं कर पाया।

विज्ञापन
Three weeks important regarding corona: investigation and contact tracing increased, health department alerted
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना की तीसरी संभावित लहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। त्यौहार के दौरान हजारों लोग दूसरे जिले व राज्य से लखनऊ आए थे। इसमें सभी की मॉनिटरिंग स्वास्थ्य विभाग नहीं कर पाया। ऐसे में कोरोना के बढ़ते-घटते ग्राफ से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग बढ़ा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि त्योहार के बाद कोरोना को लेकर तीन हफ्ते अहम हैं। ऐसे में पूरी क्षमता संग जांच व कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग दायरा बढ़ाया जा रहा है। 

विज्ञापन


कोरोना की पहली-दूसरी लहर लाने के लिए दूसरे राज्य व जिलों से आने वाले यात्रियों को स्वास्थ्य विभाग जिम्मेदार मानता है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि त्योहारों दौरान बाजारों में खूब भीड़ उमड़ी थी। कोरोना प्रोटोकाल का खुला उल्लघंन भी हुआ है। लोगों ने मास्क तक लगाना कम कर दिया। वहीं दूसरे राज्य व जिलों से हजारों की तादाद में लोग लखनऊ आकर रुके थे। त्यौहार बाद सभी यात्री वापस लौट गए। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कोरोना केस न बढ़ने पाए इसके लिए तीन हफ्ते तक विशेष सर्तकता बरतनी होगी।
विज्ञापन


अब एक केस मिलने पर 96 संपर्क तलाशे जा रहे
डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद वर्धन के मुताबिक, अब कांट्रेक्ट ट्रेसिंग का दायरा बढ़ा दिया गया। पहले एक कोरोना केस मिलने पर उसके संपर्क में आए 26 से अधिक लोगों की जांच कराई जा रही थी मगर अब केस मिलने पर उसके संपर्क में आए 96 कांट्रेक्ट तलाशे जा रहे हैं। इसमें मरीज के आफिस, घर व उसके संपर्क में आए सभी लोगों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मास्क लगाना भूले लोग
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की माने तो दूसरी लहर खत्म होने बाद से लोग लगातार लापरवाही बरत रहे हैं। लोगों ने मास्क लगाना कम कर दिया है। बाजार, आफिस समेत सभी जगह पर महज तीस प्रतिशत लोग ही मास्क का प्रयोग कर रहे हैं। यह लापरवाही लोगों की सेहत पर भारी पड़ सकती है। डॉक्टरों ने अपील किया है कि लोग घर से निकले तो मास्क व सेनेटाइजर का प्रयोग जरूर करे।


हर रोज आठ से दस हजार लोगों की जांच होने का दावा
डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद वर्धन ने बताया जिले में कोरोना का प्रसार का पता लगाने के लिए अभी भी हर रोज करीब आठ से दस हजार लोगों की जांच की जा रही है। रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट व बस स्टैंड पर जांच हो रही है। इसमें 70 प्रतिशत जांचें आरटीपीसीआर व तीस प्रतिशत एंटीजेन जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed