{"_id":"69b87188016a5a8c8a0f48bc","slug":"three-vehicles-collided-on-shaheed-path-car-overturned-lucknow-news-c-13-knp1002-1648007-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शहीद पथ पर तीन वाहन टकराए, पलटी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शहीद पथ पर तीन वाहन टकराए, पलटी कार
Tue, 17 Mar 2026 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
शहीद पथ पर डिवाइडर पर पलटी कार।
गोसाईंगंज। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में शहीद पथ पर तीन कार आपस में टकरा गईं। हादसे में तीन लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के उन्हें छुट्टी दे दी गई।
इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय के मुताबिक इंदिरानगर निवासी अटल सिंह (43) कार से कमता की तरफ जा रहे थे। पुलिस मुख्यालय के पास कार का ब्रेक जाम हो गया, जिससे पीछे से आ रही ऑडी कार उनकी कार से टकरा गई। ऑडी में भी पीछे से एक कार जा टकराई। टक्कर लगने से अटल की कार पलट गई। हादसे में अटल, ऑडी चालक अंसल निवासी सौरभ सिंह (32) और पीछे तीसरी कार के चालक इंदिरानगर निवासी विनय कुमार (48) चोटिल हो गए। इस दौरान करीब एक किमी तक जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से तीनों वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया।