फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three units of NTPC closed

Lucknow News: एनटीपीसी की तीन यूनिटें बंद, 630 मेगावाट बिजली उत्पादन घटा

Wed, 15 Nov 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 15 Nov 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Three units of NTPC closed
ऊंचाहार (रायबरेली)। एनटीपीसी परियोजना में शनिवार रात यूनिट नंबर एक, दो व पांच बंद कर दी गई। इससे परियोजना में 630 मेगावाट बिजली उत्पादन कम हो गया। पानी की कमी के चलते यूनिट बंद करने की बात कही जा रही है। दूसरी तरफ परियोजना के अधिकारियों का कहना है कि बिजली की मांग कम होने के चलते तीन यूनिटें बंद की गईं।
विज्ञापन

एनटीपीसी परियोजना में यूनिट नंबर एक, दो, तीन, चार व पांच से 210-210 मेगावाट और छठवीं यूनिट से 500 मेगावाट सहित कुल 1550 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाता है। परियोजना में बनने वाली बिजली उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर राज्यों को भेजी जाती है।
विज्ञापन

परियोजना सूत्रों के मुताबिक पानी की कमी के चलते तीन यूनिटों को बंद किया गया है। तीन अन्य यूनिटें के भी बंद होने की आशंका बनी है। दूसरी तरफ परियोजना के अधिकारी इस बात से इन्कार कर रहे हैं। परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा ने बताया बिजली की मांग कम होने के चलते उत्तरी क्षेत्र लोड डिस्पैच सेंटर के निर्देश पर यूनिटें बंद की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed