{"_id":"655206dcc8d8fb50fe048603","slug":"three-units-of-ntpc-closed-down-in-raebareli-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: एनटीपीसी की तीन यूनिटें बंद, 630 मेगावाट बिजली उत्पादन घटा, बिजली की मांग न होने का दिया तर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: एनटीपीसी की तीन यूनिटें बंद, 630 मेगावाट बिजली उत्पादन घटा, बिजली की मांग न होने का दिया तर्क
Mon, 13 Nov 2023 04:52 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 13 Nov 2023 04:52 PM IST
सार
रायबरेली में एनटीपीसी की तीन यूनिटें बंद कर दी गई हैं जिम्मेदारों ने बिजली की मांग कम होने की बात कही है। यहां बनने वाली बिजली को उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर राज्यों को भेजा जाता है।
विज्ञापन
एनटीपीसी परियोजना ऊंचाहार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनटीपीसी परियोजना में शनिवार की रात यूनिट ए, दो व पांच बंद कर दी गईं, जिससे परियोजना में 630 मेगावाट बिजली उत्पादन कम हो गया। परियोजना के जिम्मेदारों ने बिजली की मांग कम होने के चलते यूनिट बंद करने की बात कही है।
विज्ञापन
एनटीपीसी परियोजना में यूनिट नंबर एक, दो, तीन, चार व पांच से 210-210 मेगावाट व जबकि छठवीं यूनिट से 500 मेगावाट सहित कुल 1550 मेगावाट बिजली उत्पादन किया जाता है। परियोजना में बनने वाली बिजली उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर राज्यों को भेजी जाती है।
विज्ञापन
परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा ने बताया बिजली की मांग कम होने के चलते उत्तरी क्षेत्र लोड डिस्पैच सेंटर के निर्देश पर यूनिटें बंद की गई हैं। उधर, स्थानीय सूत्रों कहना है कि पानी की कमी के चलते यूनिटें बंद की गई है लेकिन परियोजना अधिकारियों ने इससे इनकार किया है।
विज्ञापन