{"_id":"676daf4de3eb21dac50847a7","slug":"three-trees-were-cut-without-permit-shravasti-news-c-104-1-srv1004-108511-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बिना परमिट काट लिए तीन पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बिना परमिट काट लिए तीन पेड़
Fri, 27 Dec 2024 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। ककरदरी वन क्षेत्र के ग्राम कोकल के मजरा मुराऊपुरवा के निकट बुधवार को बिना परमिट के ही आम के तीन हरे पेड़ काट लिए गए। यह पेड़ मल्हीपुर-भिनगा मार्ग के किनारे एक किसान के खेत में लगे थे। रेंजर सुबोध शुक्ला ने बताया कि जानकारी पर वन दरोगा विकास शुक्ला को भेजा गया है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
पिकअप पर लदी साखू व सागौन की लकड़ी बरामद
श्रावस्ती। सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम गुलरा अंतर्गत राप्ती नहर पुलिया के निकट पुलिस ने एक पिकअप पर तीन बोटा सागौन व चार बोटा साखू लदा बरामद किया। मौके से कोतवाली भिनगा के ग्राम नौशहरा निवासी गुलाम मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी सहित लकड़ी लदे वाहन को कब्जे में लेकर सिरसिया थाने पहुंचाया। जहां पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया।
(संवाद)