फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three teenaged boy get drowned in Sarayu river in Barabanki.

Barabanki News: मछली पकड़ने गए तीन किशोरों की डूबकर मौत, मचा कोहराम

Sun, 31 Jul 2022 01:53 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Sun, 31 Jul 2022 01:53 PM IST
सार

बाराबंकी में मछली पकड़ने गए तीन किशोरों की डूबने से मौत हो गई। तीनों किशोर बहवा नाले में मछली पकड़ने गए थे। काफी तलाश करने पर तीनों के शव मिलने से कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Three teenaged boy get drowned in Sarayu river in Barabanki.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

सरयू नदी में मछली पकड़ने गए दो सगे भाइयों समेत तीन नवयुवकों की शनिवार की शाम नदी में डूबने से मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों के शव बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवा दिए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक टिकैतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलखरा गांव निवासी साजुद्दीन का 14 वर्षीय पुत्र कुतुबुद्दीन तथा 12 वर्षीय पुत्र सलाउद्दीन गांव के ही अपने 16 वर्षीय साथी कासिम पुत्र शाहिद के साथ शनिवार की शाम 4:00 बजे सरयू नदी द्वारा छोड़े गए पानी में बहवा नाले में मछली पकड़ने गए थे।
विज्ञापन


देर शाम तक बच्चों के वापस न लौटने पर घरवाले उन्हें खोजने के लिए नाले पर गए लेकिन कहीं भी बच्चे दिखाई नहीं पड़े जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। कई लोग नदी से जुड़े नाले में बच्चों को खोजने के लिए उतर पड़े लेकिन रात तक उनके ना मिलने पर निराश परिजन वापस लौट आये।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों के नदी में डूबने की सूचना ग्रामीणों ने टिकैतनगर पुलिस को भेज दी। रविवार सुबह फिर ग्रामीणों द्वारा बच्चों की तलाश शुरू कर दी गई। इस बीच टिकैतनगर थानाध्यक्ष भी कई पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे तथा अपनी निगरानी में बच्चों की तलाश शुरू करा दी।


घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर तीनों बच्चों के शव बरामद होते ही गांव में कोहराम मच गया। सैकड़ों लोग इसकी सूचना पाकर नदी की ओर पहुंच गए। परिजनों ने पहले तो पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया लेकिन बाद में पुलिस के समझाने बुझाने पर उन्होंने पोस्टमार्टम की अनुमति दी। इस बीच एसडीएम विजय कुमार त्रिवेदी भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढाढस बंधाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed