{"_id":"672d1df1922ba3eaaf001729","slug":"three-suspects-dressed-as-sadhus-ran-away-when-surrounded-by-villagers-raebareli-news-c-101-1-slko1031-122154-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: साधु वेश में आए तीन संदिग्ध, ग्रामीणों के घेरने पर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: साधु वेश में आए तीन संदिग्ध, ग्रामीणों के घेरने पर भागे
Fri, 08 Nov 2024 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 08 Nov 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। क्षेत्र में बृहस्पतिवार को साधु वेश में पहुंचे तीन संदिग्ध युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ने का प्रयास किया तो तीनों भाग निकले। हालांकि, भागते समय इनकी एक बाइक मौके पर छूट गई। ग्रामीणों के मुताबिक, बाइक की डिग्गी में बाराबंकी जिले के एक मुस्लिम युवक का आधार कार्ड व माला भी मिली है।
पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया है। साथ ही यह जानने का प्रयास कर रही है कि संदिग्ध लोगों के क्षेत्र में घूमने का मकसद क्या था। वहीं, ग्रामीण आशंका जता रहे हैं कि तीनों युवक चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए रेकी कर रहे थे।
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के अहमदगंज मजरे सलेथू निवासी संतराम ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार दोपहर दो अज्ञात लोग आए और बोले कि वह मशीनों से खेतों का समतलीकरण करते हैं। अपना खेत दिखा दें। इस पर उन्हें खेत तो दिखा दिया, लेकिन समतलीकरण कराने की कोई बात नहीं हुई।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह दो बाइकों से तीन लोग आए और फावड़े से खेत की मेड़बंदी करने लगे। उन्होंने पैसा न होने की बात कह तीनों को काम करने से मना किया, लेकिन वे नहीं माने। इसी बीच उनका बेटा और गांव के बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। तीनों युवक साधु वेश में थे।
बेटे व ग्रामीणों के पहुंचने पर तीनों युवक बाइक लेकर भागने लगे, लेकिन एक युवक की बाइक गिर गई। इस पर वह बाइक छोड़कर भाग निकला। उसकी बाइक की डिग्गी से आधार कार्ड मिला, उसका नाम सलीम व पता एहसान अली पोस्ट हजरत पुर बिलौली जनपद बाराबंकी लिखा है।
कुछ कपड़े व माला भी डिग्गी से बरामद हुई है। ग्रामीणों को आशंका है कि आरोपी वेश बदलकर या फिर खेत समतलीकरण करने के बहाने से लोगों के घरों की रेकी कर चोरी करते हैं। कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।