{"_id":"586cb35c4f1c1b0252159ec8","slug":"three-sons-killed-his-father-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बेटों ने पिता को पीटकर मार डाला, जानें वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन बेटों ने पिता को पीटकर मार डाला, जानें वजह
ब्यूरो/अमरउजाला, रायबरेली
Updated Wed, 04 Jan 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
जायस कोतवाली क्षेत्र में तीन बड़े बेटों ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला और उनका शव तालाब में फेंक दिया गया। बेटों ने वारदात को महज इसलिए अंजाम दिया कि पिता ने जमीन बेचकर सबसे छोटे बेटे का घर बनवा दिया था।
विज्ञापन
पिटाई इस कदर की गई थी कि शरीर काला पड़ गया था। जायस कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर मुखतिया निवासी मो. शाकिर (55) की राजीव गांधी पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट बहादुरपुर के पास उसकी साइकिल की दुकान है।
विज्ञापन
शाकिर सबसे छोटे बेटे नूर मोहम्मद के साथ रहता था। मृतक की बहू मोमिना ने अपने जेठ मो. फैज, मो. सैफ और मो. आस के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। आरोप लगाया कि तीनों ने ससुर शाकिर की हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया।
विज्ञापन