{"_id":"68741a22f3a1474c9b001f34","slug":"three-smugglers-arrested-with-heads-and-meat-of-five-animals-lucknow-news-c-13-knp1002-1291357-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पांच पशुओं के सिर और मांस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पांच पशुओं के सिर और मांस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
गोसाईंगंज। महुरा गांव के पास से शनिवार रात पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पशुओं के पांच सिर, चार क्विंटल मांस और तस्करी में इस्तेमाल डाला बरामद हुआ है।
इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक गिरफ्तार तस्कर बाराबंकी के सतरिख निवासी मो. अहमद, इमरान व देवा रोड ढकौली निवासी एहतिशाम अली हैं। शनिवार रात पुलिस महुरा गांव में टोल प्लाजा के पास वाहन की जांच कर रही थी, तभी तीनों डाले से उतरकर भागने लगे। इस पर दरोगा चंद्रशेखर व लाल सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ दौड़ाकर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने डाले की तलाशी ली तो उसमें मांस व सिर मिले।
51 हजार प्रतिमाह ठेके पर लिया था डाला
इंस्पेक्टर के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह तस्करी के लिए बाराबंकी के लखपेड़ा निवासी शमशुल रजा का डाला 51 हजार रुपये प्रति माह ठेके पर लेते हैं। बाजार खाला के विल्लौजपुरा निवासी मुजम्मिल पशुओं का इंतजाम करता है। उसी के घर में एहतिशान और मुजम्मिल पशुओं की हत्या करते हैं। फिर मांस को अंबेडकरनगर में बेच देते हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजा गया है। शमसुल और मुजम्मिल की भूमिका की जांच की जा रही है।