{"_id":"60131a798ebc3e327b7b7e1a","slug":"three-scholarship-will-start-in-lucknow-university-lko-city-news-lko5620593182","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि: शोध मेधा छात्रवृति समेत तीन छात्रवृति शुरू करेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि: शोध मेधा छात्रवृति समेत तीन छात्रवृति शुरू करेगा
विज्ञापन
विद्यार्थियों को शोध के प्रति आकर्षित करने के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय ‘शोध मेधा छात्रवृत्ति’ की शुरुआत करेगा। दो अन्य छात्रवृत्ति की भी शुरुआत होगी।
बृहस्पतिवार को इस पर वित्त समिति ने मुहर लगा दी। अब औपचारिकता पूरी कर इसे इसी सत्र से शुरू किया जाएगा।
कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय हुआ कि ‘छात्र कल्याण निधि’ व ‘शोध मेधा छात्रवृत्ति’ दी जाएगी। यह छात्रवृत्ति नेट व गेट उत्तीर्ण छात्राओं को तीन वर्ष तक दी जाएगी।
इसमें चयनित विद्यार्थी को 5000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। इसी क्रम में पूर्व कुलपति व डीन, हेड एजुकेशन रहे शम्भूनाथ झा के नाम पर उनकी बेटी व विवि की शिक्षक डॉ. पल्लवी झा की ओर से एजुकेशन में एक छात्रवृत्ति प्रस्तावित की गई।
साथ ही अपने स्वसुर एसएन दत्ता के नाम पर एमएससी फिजिक्स में छात्रवृत्ति शुरू करने का प्रस्ताव भी मान लिया गया। इसके लिए जमा राशि के ब्याज से यह छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में यह भी तय हुआ कि लखनऊ विश्वविद्यालय के स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रमों के अंतर्गत कार्यरत संविदा शिक्षक/शिक्षणेतर कर्मचारियों को 15 जुलाई 2015 को जारी शासनादेश में दी गई व्यवस्था के अंतर्गत कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से उनके वेतन से सीपीएफ की कटौती की जाएगी। इससे विवि के काफी कर्मचारी प्रभावित होंगे।