फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three robbery accused arrested in the early hours, accomplice caught in encounter at night

Lucknow News: तीन लूट का आरोपी तड़के गिरफ्तार, रात में हुई मुठभेड़ में पकड़ा गया साथी

Wed, 02 Jul 2025 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Three robbery accused arrested in the early hours, accomplice caught in encounter at night
मुठभेड़ में पकड़ा गया अनुभव शुक्ला।
लखनऊ। राजधानी में 28 जून को डेढ़ घंटे में लूट की तीन वारदात करने वाले लखीमपुर के सुभाष नगर निवासी बृजेश तिवारी को गोमतीनगर पुलिस ने मंगलवार तड़के गिरफ्तार कर लिया। उसके साथी लखीमपुर निवासी अनुभव शुक्ला उर्फ राजा को रात दस बजे ग्वारी चौराहे पर मुठभेड़ में पकड़ा गया। उस पर एक लाख रुपये का इनाम था। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक बृजेश के खिलाफ खीरी और सीतापुर में पांच मामले दर्ज हैं। अनुभव पर 30 से अधिक केस हैं। कृष्णानगर के गीतापल्ली निवासी सचिवालय में तैनात अपर निजी सचिव बिजन कुमार सिंह की पत्नी सुरुचि 28 की सुबह पांच बजे मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। तुलसी पार्क के पास बृजेश व अनुभव ने उनकी चेन लूट ली। इसके बाद छह बजे गोमतीनगर स्थित विवेक खंड की पद्मा पांडेय की चेन व पेंडेंट लूटा। फिर आधे घंटे बाद विकासनगर में किराना व्यापारी महेंद्र प्रताप जायसवाल की मां की बाली लूटकर वापस लखीमपुर भाग निकले।
विज्ञापन

डीसीपी ने बताया कि पीड़ितों के हुलिया बताने, सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से बृजेश को मंगलवार तड़के चार बजे गोमतीनगर से पकड़ा गया। उसने लूट में इस्तेमाल बाइक लखीमपुर खीरी से चुराई थी। इंस्पेक्टर बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि आरोपियों ने कृष्णानगर में लूटी चेन का एक टुकड़ा राह चलते बेच दिया था। जानकारी मिली है कि आरोपियों ने सीतापुर में भी लूट की एक वारदात की। इनके पास से वारदात में बिना नंबर प्लेट की बाइक व लूट का माल बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed