{"_id":"6972927bc7c0385c85056779","slug":"three-people-were-duped-of-rs-5433-lakh-in-the-name-of-job-and-investment-from-home-lucknow-news-c-13-lko1096-1571443-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: घर बैठे नौकरी व निवेश के नाम पर तीन से ठगे 54.33 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: घर बैठे नौकरी व निवेश के नाम पर तीन से ठगे 54.33 लाख रुपये
Fri, 23 Jan 2026 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। साइबर जालसाजों ने घर बैठे नौकरी व निवेश के नाम पर तीन लोगों से 54.33 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है।
तालकटोरा के राजाजीपुरम निवासी शरद मिश्रा के अनुसार, कुछ दिन पहले उनके पास व्हाट्सएप पर वर्कफ्रॉम होम का मेसेज आया। इसमें अमेजन की वेबसाइट पर मौजूद उत्पादों के स्क्रीनशॉट लेने का टास्क दिया गया। उन्होंने काम शुरू किया और बदले में कुछ रुपये भी मिले। इसके बाद जालसाजों ने मोटा मुनाफा देने का झांसा देकर टेलीग्राम एप जॉइन करवाकर वेबसाइट के जरिये उनसे 11,77,615 रुपये ट्रांसफर करा लिए। उन्होंने रकम निकालने की कोशिश की तो उनसे रुपये की मांग की गई। छानबीन करने पर उनको ठगी का पता चला।
इसके अलावा, मूल रूप से पीलीभीत के सेरामऊ निवासी रक्तिमा शर्मा मौजूदा समय में परिवार के साथ तालकटोरा राजाजीपुरम ई ब्लॉक में रहती हैं। उनके मुताबिक 9 जुलाई को व्हाट्सएप पर दिशा वर्मा नाम की लड़की का मेसेज आया और ऑनलाइन जॉब के लिए बताया गया। उन्हें अमेजन व फ्लिपकार्ट पर मौजूद कपड़ों को रिव्यू देने का टास्क दिया गया। इस पर एक बार उनके खाते में 937 रुपये आए। इसके बाद ठगों ने मोटा मुनाफा देने का झांसा देकर उनसे धीरे-धीरे 24,96,000 रुपये जमा करवा लिए। उन्होंने रकम निकालने का प्रयास किया तो उनकी आईडी बंद कर दी गई।
वहीं, कृष्णानगर की इंद्रलोक कॉलोनी निवासी रमेश चंद्र के अनुसार, 15 सितंबर 2025 को व्हाट्सएप मेसेज आया। इसमें लाइट हाउस सर्किल ग्रुप से जुड़कर निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने की बात कही गई। राजी होने पर जालसाजों ने उनका अकाउंट बनाया और 10 हजार रुपये जमा करने पर एक हजार मुनाफा दिया। इसके बाद उन्होंने 23 सितंबर से 17 अक्टूबर 2025 के बीच 17,60,000 रुपये ठग लिए गए। रमेश ने जब रुपये निकालने का प्रयास किया तो उनके अकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर साइबर क्राइम थाना बृजेश यादव ने बताया कि ठगी की रकम जिन-जिन खातों में ट्रांसफर की गई है, उनके बारे में बैंक से पता लगाया जा रहा है। पुलिस उन खातों को फ्रीज कराने का प्रयास कर रही है।