फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three people including woman committed suicide by hanging themselves in Lucknow

Lucknow News: महिला सहित तीन ने फंदा लगाकर दी जान, आर्थिक तंगी... तो किसी ने बीमारी से आजिज आकर कर लिया सुसाइड

Thu, 05 Jun 2025 08:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 Jun 2025 08:19 PM IST
सार

लखनऊ में महिला सहित तीन लोगों ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। आर्थिक तंगी तो किसी ने बीमारी से आजिज आकर सुसाइड कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनाओं की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
Three people including woman committed suicide by hanging themselves in Lucknow
सुसाइड

विस्तार

राजधानी लखनऊ में बृहस्पतिवार को महिला समेत तीन लोगों ने फंदा लगाकर जान दे दी। बीकेटी के चंदाकोडर गांव निवासी प्रेमा (71) ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। वहीं जानकीपुरम के रसूलपुर निवासी ऑटो चालक अजय नेगी (39) ने सुबह खुदकुशी कर ली। इसके अलावा ठाकुरगंज निवासी पन्नेलाल (49) ने बीमारी से परेशान होकर सुबह जान दे दी।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर बीकेटी संजय कुमार ने बताया कि प्रेमा ने सुबह लगभग 8 बजे अपने घर पीछे अहाते में लगे पेड़ से साड़ी के सहारे फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद पति ब्रज कुमार व बेट राज नारायण जब अहाते पहुंचे तो उन्होंने उसे लटकता देखा। वह लोग उनको राम सागर मिश्र अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक सुबह प्रेमा का पति से झगड़ा हो गया था। उनके पति सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त हैं।

विज्ञापन

घर का खर्च चलाने में दिक्कत हो रही थी

इसके अलावा बहराइच के इकौना बाजार के रहने वाले अजय नेगी (39) जानकीपुरम के रसूलपुर में किराये के मकान में रहकर ऑटो चलाते थे। उनके बहनोई गंगा राम के मुताबिक अजय एक माह से ऑटो नहीं चला रहे थे। इसकी वजह से घर का खर्च चलाने में दिक्कत हो रही थी। अजय इसी वजह से तनाव में थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: शिक्षकों के सामान्य तबादले का आदेश जारी, शिक्षक-छात्र अनुपात के आधार पर शुरू होगी प्रक्रिया


सुबह उनकी पत्नी जुगधा खाना बना रही थी। बेटी महिमा जब कमरे में पहुंची तो पिता को फंदे से लटका देखा। परिजन उनको अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। अजय के परिवार में दो बेटियां व एक बेटा है। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।

बीमारी से परेशान होकर जान दे दी

वहीं ठाकुरगंज के आम्रपाली योजना सेक्टर-पी निवासी पन्नेलाल (49) टीबी की बीमारी से ग्रस्त थे। सुबह उन्होंने घर के पास स्थित मूसा बाग के जंगल में पेड़ में गमछे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज श्रीकांत राय ने बताया कि पन्नेलाल के चचेरे भतीजे सीतापुर निवासी राजकुमार ने बताया कि चाचा का काफी समय से इलाज चल रहा था। बीमारी से परेशान होकर उन्होंने जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed