{"_id":"6a3d968d3f171fc8aa04d3aa","slug":"three-people-including-an-operator-beaten-up-at-substation-over-power-crisis-lucknow-news-c-13-lko1096-1799862-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बिजली संकट पर ऑपरेटर समेत तीन को उपकेंद्र में पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बिजली संकट पर ऑपरेटर समेत तीन को उपकेंद्र में पीटा
विज्ञापन
उपकेंद्र पर हंगामा करते उपभोक्ता।
लखनऊ। कृष्णानगर इलाके में बुधवार रात बिजली संकट से नाराज उपभोक्ताओं ने न्यू आलमबाग उपकेंद्र पर बवाल किया। लोगों ने उपकेंद्र की निगरानी करने वाले ऑपरेटर समेत तीन कर्मचारियों को पीटने के साथ मेज-कुर्सी पलट दी। संविदाकर्मियों से भी अभद्रता की। इलाके की बिजली रात 12:45 बजे चालू हो गई, लेकिन फिर फ्यूज और एबीसी जल जाने के कारण इंजीनियर, कर्मचारी बृहस्पतिवार सुबह छह बजे तक उपकेंद्र पर डटे रहे।
लोगों ने बताया कि रात 9:30 बजे कानपुर रोड, एलडीए कॉलोनी के सेक्टर बी, लोकबंधु अस्पताल के आसपास, बरिगवां, कृष्णानगर, गोपालपुरी, सुभाषनगर, कनौसी आदि इलाकों की बिजली बंद हो गई। 10 मिनट बाद दूसरे स्रोत से बिजली आई, लेकिन रात 10:25 बजे दोबारा फिर गायब हो गई। रात 12:30 बजे तक करीब 9500 घरों में अंधेरा छाया रहा।
इससे नाराज लोगों ने उपकेंद्र पर जमकर बवाल किया। इस बीच पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को फटकार लगाने के साथ एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी।
इससे प्रदर्शनकारी शांत हुए। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि कर्मचारी ने उपद्रव व अभद्रता करने वालों के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी।