बौद्घ परिपथ ट्रक से भिड़ी कार, तीन लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौद्घ परिपथ नेशनल हाईवे बुधवार रात एक बार फिर तेज स्पीड के कारण जानलेवा साबित हुआ। रफ्तार तेज होने से कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।
हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई तथा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बुधवार शाम जरवा रोड शीतलापुर तुलसीपुर निवासी बजरंगी (28), भवानी (29), उमेश (27 ) तथा मंगरे (29) कार से बलरमपुर आए थे।
देर रात तुलसीपुर लौटते समय बलरामपुर-तुलसीपुर बौद्घ परिपथ हाईवे पर रमईडीह बलुआ-बलुई के निकट तेज रफ्तार कार सामने से आ रहे बालू लदे ट्रक से टकरा गई। हादसे में मौके पर ही कार सवार उमेश व भवानी की मौत हो गई।
ओवरस्पीड होने की संभावना
गंभीर रूप से घायल कार चालक बजरंगी व मंगरे को अस्पताल लाया गया, जहां अस्पताल में डॉक्टरों ने बजरंगी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में मंगरे को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
हादसा बलरामपुर देहात थाना क्षेत्र में हुआ है। थानाध्यक्ष बलरामपुर देहात जितेन्द्र यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया दुर्घटना ओवर स्पीड के चलते होने की संभावना जताई जा रही है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। हादसे के शिकार लोगों के परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।