{"_id":"62494a9778ea7e79161d3ee7","slug":"three-pair-of-trains-will-be-run-for-ramnavami-mela-of-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनवमी मेला: अयोध्या के लिए चलेंगी तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, 11 अप्रैल तक मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनवमी मेला: अयोध्या के लिए चलेंगी तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, 11 अप्रैल तक मिलेगी सुविधा
Sun, 03 Apr 2022 12:49 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज़ एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज़ एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:49 PM IST
सार
अयोध्या में रामनवमी मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तीन जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। यह सुविधा 11 अप्रैल तक के लिए मिलेगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
पूर्वोत्तर रेलवे ने अयोध्या के रामनवमी मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तीन जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें 11 अप्रैल तक चलेंगी। इनमें साधारण टिकट पर यात्रा की जा सकेगी, आरक्षण की सुविधा नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
दो वर्षों से कोविड के चलते बाधित रहे अयोध्या के ऐतिहासिक रामनवमी मेले में इस बार भारी भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है। इसे लेकर प्रशासन ने सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करानी शुरू कर दी है। वहीं, रेलवे ने भी श्रद्धालुओं को अयोध्या पहुंचाने के इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा गोरखपुर से अयोध्या कैंट व मनकापुर से अयोध्या कैंट तक जाने के लिए तीन जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इनमें से गोरखपुर से अयोध्या आने के लिए एक व मनकापुर से अयोध्या आने के लिए दो जोड़ी ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर से चलने वाली स्पेशल मेला ट्रेन (05069) शाम सात बजे गोरखपुर से रवाना होगी जो रात करीब 1:07 बजे अयोध्या पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन (05070) रात 2:40 बजे अयोध्या कैंट से रवाना होगी जो सुबह 8:10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन (05071) सुबह 6.05 बजे मनकापुर से चलेगी और 7:20 बजे अयोध्या पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन (05072) सुबह 8:10 बजे अयोध्या कैंट से रवाना होगी और 9:55 बजे मनकापुर पहुंचेगी।
तीसरी स्पेशल ट्रेन (05073) शाम 5:45 बजे मनकापुर से रवाना होकर शाम सात बजे अयोध्या पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन (05074) शाम 8:10 बजे अयोध्या कैंट से रवाना होगी जो रात 9:50 बजे मनकापुर पहुंचेगी। अयोध्या स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि ये तीनों मेला स्पेशल ट्रेनें 11 अप्रैल तक चलेंगी। इनमें यात्री साधारण टिकट से सफर कर सकेंगे। आरक्षण की सुविधा नहीं होगी।