{"_id":"6139075c8ebc3e21885440a4","slug":"three-officers-of-fraud-company-shine-city-arrested-lucknow-news-lko5946818166","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 करोड़ की ठगी में शाइन सिटी के तीन अधिकारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 करोड़ की ठगी में शाइन सिटी के तीन अधिकारी गिरफ्तार
विज्ञापन
एसटीएफ की टीम ने ठग कंपनी शाइन सिटी के दो अफसरों को पकड़ा।
- फोटो : ??? ?????
एसटीएफ ने बुधवार को गोमतीनगर इलाके से शाइन सिटी के ग्रुप ऑफ कंपनी के जगुआर टीम के प्रेसीडेंट व दो सीनियर बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर को गिरफ्तार किया है।
इसमें एक महिला अधिकारी भी शामिल है। आरोप है कि जमीन व अन्य मामलों में निवेश पर मोटा मुनाफे का लालच देकर 100 करोड़ से अधिक की ठगी की है।
कंपनी के खिलाफ 284 मुकदमे दर्ज। इसकी जांच आर्थिक अपराध शाखा कर रही है। गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ को लगाया गया है।
एसटीएफ के अधिकारी के मुताबिक, टीम ने शालीमार वन वर्ल्ड के पास से शाइन सिटी के तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया।
इसमें मूलरूप से अमेठी के जाफरगंज नियावां का मो. अकरम खान है। जो जगुआर टीम का प्रेसीडेंट है और शालीमार वन वर्ल्ड विस्टा में रहता है।
वहीं, राजाजीपुरम के धनिया मेहरीपुल के पास रहने वाले अनूप सिंह व उसकी पत्नी राजरानी सिंह को भी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। दोनों सीनियर बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर के पद पर तैनात थे।
एसटीएफ ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल, तीन आधार कार्ड, तीन पैनकार्ड, एक लैपटॉप, 13 एटीएम कार्ड, 12 हजार नकदी व दो कारें बरामद की हैं।
2013 से ठगी कर रहा है अकरम
एसटीएफ की पूछताछ में मो. अकरम खान ने कुबूला कि 2013 में शाइन सिटी कंपनी में एसोसिएट के पद पर ज्वॉइन किया था। 2013 से लेकर 2019 तक विभिन्न योजनाओं सहित जमीन में निवेश के नाम पर मोटे मुनाफे का लालच देकर लोगों से रकम लगवाता था। साथ ही पीआईपी प्लान, एसबीसी (क्रिप्टो करेन्सी) (वर्चुवल करेन्सी), गीत ज्वैलरी (बाई वन गेट वन फ्री), कार डिस्काउंट ऑफ र आदि प्लान में भी लोगों की रकम लगवाई। कंपनी में सिंघम टीम, जगुआर टीम, विक्रांत टीम, गरुणा टीम, पैन्थर टीम टीम 1, स्पार्टन टीम, स्पार्टा टीम, डोमिनेटर टीम, किंग आफ स्पार्टन आदि बीस टीमें थीं। जगुआर टीम में 200 से अधिक लोग काम करते थे।
विज्ञापन
दो कंपनियां खोलकर शुरू की जालसाजी
पूछताछ में सामने आया कि मो. अकरम खान को शाइन सिटी ने पांच करोड़ रुपये कमीशन दिया था। इस वक्त दोनों ने फारेक्स ट्रेडिंग के नाम से कंपनी खोली थी। जिसमें ट्रेड कर 5 प्रतिशत मासिक वापसी देने का लालच देकर करीब 60 लाख रुपये निवेश करा चुके हैं। वहीं, अपने निजी व नीम विला कंपनी के खातों में भी मोटी रकम जमा कराई है।