{"_id":"6699665c313e0a3584023bda","slug":"three-officers-of-education-department-transferred-in-uttar-pradesh-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बांदा के बीएसए समेत तीन शिक्षा अधिकारियों के तबादले, तत्काल प्रभाव से कार्यभार लेने का दिया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बांदा के बीएसए समेत तीन शिक्षा अधिकारियों के तबादले, तत्काल प्रभाव से कार्यभार लेने का दिया आदेश
Fri, 19 Jul 2024 10:17 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 19 Jul 2024 10:17 AM IST
सार
विभाग में जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यभार लेने करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
उत्तर प्रदेश शासन ने बृहस्पतिवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) स्तर के तीन शिक्षा अधिकारियों के तबादले कर दिए।
विज्ञापन
इनमें हरदोई के बीएसए रतन कीर्ति को मध्याह्न भोजन प्राधिकरण में सहायक उप निदेशक, बीएसए बांदा विपिन कुमार को राज्य परियोजना कार्यालय में विशेषज्ञ और आंग्ल भाषा प्रशिक्षण संस्थान प्रयागराज के एसोसिएट प्रोफेसर अव्यक्त राम तिवारी को बीएसए बांदा बनाया गया है।
बेसिक शिक्षा विभाग के उप सचिव शैलेश कुमार तिवारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है।