फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three officers including Excise Deputy Commissioner suspended

जहरीली शराब कांड में आबकारी उपायुक्त समेत तीन अफसर निलंबित, नजरबंद पूर्व मंत्री इलाज के बहाने लापता

Wed, 23 May 2018 10:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 23 May 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
Three officers including Excise Deputy Commissioner suspended
जहरीली शराब से मौत (फाइल) - फोटो : amar ujala
कानपुर में जहरीली शराब पीने से हुई 16 लोगों की मौत के बाद अब प्रशासन जागा है। आबकारी विभाग ने बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए कानपुर रेंज के उपायुक्त समेत तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए अफसरों के स्थान पर नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव आबकारी कल्पना अवस्थी ने बताया कि कानपुर नगर रेंज के उपायुक्त सुनील कुमार मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा कानपुर नगर और कानपुर देहात के जिला आबकारी अधिकारी अभिमन्यु प्रताप सिंह व हेमंत कुमार चौधरी को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया इन अधिकारियों की भी लापरवाही सामने आई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


अवस्थी ने बताया कि बरेली के उपायुक्त शिव हरि मिश्रा को कानपुर रेंज का नया आबकारी उपायुक्त बनाया गया है। वहीं कानपुर नगर में कुशीनगर के जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार मिश्रा जबकि कानपुर देहात में शाहजहांपुर के जिला आबकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नजरबंद 82 साल के पूर्व मंत्री इलाज के बहाने लापता

Three officers including Excise Deputy Commissioner suspended
जहरीली शराब से मौत के मामले में नजरबंद बताए जा रहे आरोपी पूर्व मंत्री रामस्वरूप सिंह गौर इलाज के बहाने लापता हो गया। पूर्व मंत्री के परिजन पुलिस को बता गए कि राम स्वरूप की हालत गंभीर है, उसे शहर के चांदनी अस्पताल ले जा रहे हैं। लेकिन उसके बाद से पूर्व मंत्री का कोई पता नहीं है। देर रात तक पुलिस पूर्व मंत्री का पता नहीं लगा सकी थी।

एसपी देहात रतनकांत पांडेय ने बताया कि रविवार रात करीब डेढ़ बजे रूरा कस्बे में रह रहे पूर्व मंत्री की हालत बिगड़ने की बात कहकर परिजन उसे पहले आर्य नगर के चांदनी हॉस्पिटल ले गए थे। वहां के डॉक्टरों से जानकारी मिली है कि पूर्व मंत्री को रावतपुर स्थित कॉडियोलॉजी हॉस्पिटल रेफर किया गया है। कॉडियोलॉजी  के डॉक्टर राकेश वर्मा के मुताबिक राम स्वरूप सिंह गौर नाम का कोई मरीज अस्पताल में भर्ती ही नहीं है।

पुलिस पर राजनीतिक दबाव

Three officers including Excise Deputy Commissioner suspended
दरअसल, पूर्व मंत्री की गोशाला और घर में अवैध शराब का कारोबार चल रहा था। पुलिस ने पूर्व मंत्री के पौत्रों नीरज सिंह और विनय के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। राम स्वरूप पर भी रिपोर्ट दर्ज की गई लेकिन गिरफ्तारी तो दूर उनसे अभी तक पूछताछ भी नहीं हुई। चर्चा यह है कि पुलिस पर राजनीतिक दबाव है। विपक्ष के साथ ही सत्ताधारी दल से जुड़े एक सांसद और अन्य पदाधिकारी भी राम स्वरूप की पैरवी में लगे हैं।

यह था बयान
पूर्व मंत्री की सरपरस्ती में अवैध शराब का कारोबार उनके पौत्र कर रहे थे। पूर्व मंत्री को भी एक तरह से हाउस अरेस्ट किया गया है। घर के बाहर फोर्स भी तैनात है। लगातार उनकी निगरानी भी की जा रही है। स्वास्थ्य सही होते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- अविनाश चंद, एडीजी, कानपुर जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed