{"_id":"68accdb91b958d7a6209d849","slug":"three-new-patients-of-diarrhea-admitted-in-jankipuram-trauma-center-lucknow-news-c-13-lko1070-1352866-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जानकीपुरम ट्राॅमा सेंटर में डायरिया के तीन नए मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जानकीपुरम ट्राॅमा सेंटर में डायरिया के तीन नए मरीज भर्ती
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम इलाके में डायरिया का प्रकोप पूरी तरह से थमा नहीं है। सोमवार को इलाके में नौ और मरीज मिले। वहीं, तीन मरीजों को जानकीपुरम ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया। इनमें दो सगे भाई-बहन भी हैं। इलाके में अब तक करीब 100 मरीज डायरिया से प्रभावित हो चुके हैं।
जानकीपुरम सेक्टर 7 में 10 दिनों से डायरिया फैला हुआ है। एक मरीज की जान भी जा चुकी है। सोमवार को इलाके में लगे कैंप में नौ मरीज इलाज के लिए आए। इनमें डेढ़ साल के बच्चे अयाज को भी उल्टी-दस्त आ रहे थे। डाॅक्टरों ने बच्चे को दवा देकर घर भेजा। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर अस्पताल में भर्ती की बात कही है। वहीं, जिन तीन मरीजों को जानकीपुरम ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया है, उनमें सबा परवीन (28) और जानकीपुरम सेक्टर आठ के रहने वाले भाई-बहन अर्जुन सिंह (15) और सरिता (12) हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीम डटी
इलाके में स्वास्थ्य विभाग की टीम डटी हुई है। लोगों को दवा वितरण करने के साथ ही पानी में क्लोरीन मिलाकर पीने की सलाह दी जा रही है। टीम ने कई घरों का सर्वे भी किया है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि टीम एंटी लार्वा का छिड़काव भी कर रही है। इलाके में हालात अब पहले से सामान्य हैं।
विज्ञापन
बाजार से बोतल बंद पानी खरीदकर पी रहे लोग
जानकीपुरम सेक्टर 7 में अब भी लोग आपूर्ति का पानी पीने में डर रहे हैं। यहां तक टैंकर का पानी पीने से भी लोग परहेज कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि वह बाजार से बोतल बंद पानी मंगाकर पी रहे हैं, ताकि स्वास्थ्य न खराब हो।
पानी टंकी की कराएं सफाई, पाइपलाइन में रिसाव की दें जानकारी
जानकीपुरम सेक्टर सात में डायरिया की आशंका पर जलकल विभाग ने पानी की जांच कराई थी, जिसकी रिपोर्ट में पानी स्वच्छ पाया गया है। अब लोगों से पानी टंकी की नियमित सफाई करवाने और पाइपलाइन में रिसाव की जानकारी तत्काल देने की अपील की गई है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि जानकीपुरम सेक्टर सात में कई घरों से पेयजल के नमूने लिए थे। राज्य स्वास्थ्य संस्थान की प्रयोगशाला में हुई जांच में पानी स्वच्छ व पीने योग्य पाया गया है।