फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three new housing schemes to be launched soon in the capital

Lucknow News: राजधानी में जल्द लाॅन्च होंगी तीन नई आवासीय योजनाएं

Thu, 23 Jul 2026 02:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Three new housing schemes to be launched soon in the capital
प्रतीकात्मक तस्वीर। 
लखनऊ। राजधानी में तीन नई आवासीय योजनाएं जल्द लॉन्च होंगी। इसमें दो योजनाएं लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की और एक आवास विकास परिषद की है। इन योजनाओं में करीब छह लाख लोगों को आवासीय सुविधा का लाभ मिलेगा। तीनों योजनाओं में जमीन की कीमत करीब 2500 रुपये प्रति वर्ग फीट तक रहेगी।
विज्ञापन



एलडीए की नैमिष नगर और वरुण विहार योजनाएं लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। नैमिष नगर सीतापुर रोड पर स्थित है जबकि वरुण विहार आगरा एक्सप्रेसवे पर है। ये दोनों योजनाएं मूल रूप से 30 जून को लॉन्च होनी थीं। 22 जून को अलीगंज की एक बिल्डिंग में हुए भीषण अग्निकांड के बाद एलडीए के अंदर में मची अफरातफरी के कारण इनकी लॉन्चिंग स्थगित कर दी गई थी। अब एलडीए अगले एक महीने के अंदर इन दोनों योजनाओं को लॉन्च करने की तैयारी में है।
विज्ञापन


वहीं, आवास विकास परिषद अपनी सौमित्र विहार आवासीय योजना अगले दो महीने के अंदर लॉन्च करेगी। यह योजना सुल्तानपुर रोड पर न्यू जेल रोड के पास विकसित की जा रही है। इस योजना के लिए रेरा में पंजीकरण कराने की तैयारी चल रही है। पंजीकरण में कोई अड़चन न आए, इसके लिए लेआउट को संशोधित किया जा रहा है। आवास विकास परिषद के मुख्य अभियंता डीबी सिंह ने बताया कि लेआउट संशोधन के बाद रेरा में आवेदन किया जाएगा। रेरा में पंजीकरण में लगभग एक महीने का समय लगता है। इन योजनाओं का मुख्य लक्ष्य बड़ी आबादी को किफायती आवासीय विकल्प उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहद सफल है अनंत नगर योजना
करीब एक वर्ष पहले एलडीए ने मोहान रोड पर अनंत नगर योजना लॉन्च की थी। इस योजना में एलडीए तीन चरणों में लॉटरी के जरिये अब तक 1200 से अधिक भूखंडों का आवंटन कर चुका है। भूखंडों के लिए छह हजार से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया था। यहां पर 450, 288, 200, 162 और 90 वर्ग मीटर सहित कई तरह के प्लॉट आवंटित किए गए हैं। यहां पर जमीन का रेट करीब 4000 रुपये प्रति वर्ग फीट तय किया गया है।

फैक्ट फाइल
वरुण विहार योजना
2664 हेक्टेयर क्षेत्रफल में विकसित की जानी है।
योजना में शामिल प्रमुख गांव : भलिया, आदमपुर, इंदवारा बहरू, जलियामऊ, मदारपुर, इब्राहिमगंज, नकटौरा, गहलवारा, तेजकृष्ण खेड़ा, रेवरी व सकरा ।
नैमिष नगर योजना
3000 एकड़ में योजना विकसित की जानी है।
योजना में शामिल गांव : गोपरामऊ, भौली, लक्ष्मीपुर, पूरब गांव, सैरपुर, पुरवा, सैदापुर, फर्रुखाबाद, कोडारी भौली, कमलाबाद, कमलापुर, पल्हरी, बैरूमऊ, धातिंगरा।



0000
हमारी कोशिश है कि 15 अगस्त से पहले ही नैमिष नगर और वरुण विहार आवासीय योजना लॉन्च हो जाए। इसके बाद वेलनेस सिटी योजना को लॉन्च करने की तैयारी शुरू की जाएगी।
- प्रथमेश कुमार, उपाध्यक्ष, एलडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed