फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   three new course in iti

कम समय में आईटीआई के छात्र सीखेंगे आधुनिक तकनीक, तीन कोर्स होंगे शुरू, रोजगार की अपार संभावनाएं

Tue, 23 Aug 2022 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
three new course in iti
लखनऊ। आईटीआई के छात्र कम समय में ऑप्टिकल फाइबर, थ्रीडी प्रिंटिंग और ड्रोन से संबंधित आधुनिक तकनीक का ज्ञान हासिल कर सकेंगे। अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में तीन शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू होने वाले हैं। ये तीनों अलग-अलग सेक्टर के कोर्स हैं, जिनमें रोजगार की संभावनाएं बढ़ रही हैं। इनका प्रस्ताव भेजा जा चुका है। कौशल विकास मिशन से अनुमोदन के बाद शुरूआत कर दी जाएगी।
विज्ञापन

तीनों कोर्स स्किल इंडिया के तहत खोले जाएंगे, ताकि इंडस्ट्री की मांग के अनुसार कुशल प्रशिक्षार्थी तैयार किए जा सकें। नोडल प्रधानाचार्य आरएन त्रिपाठी ने बताया कि तीन शॉर्ट टर्म कोर्स ऑप्टिकल फाइबर स्प्लाइसर, इंस्टॉलर एंड ऑपरेटर एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग (थ्रीडी प्रिंटिंग) और ड्रोन ऑपरेटर, नए सत्र के लिए प्रस्तावित हैं। इन कोर्स को कक्षा 10 उत्तीर्ण छात्र कर सकते हैं, जिनकी न्यूनतम अवधि छह माह की है। प्रत्येक कोर्स के प्रशिक्षण की अवधि अलग-अलग है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऑप्टिकल फाइबर वाला कोर्स टेलीक्यूनिकेशन, थ्रीडी प्रिंटिंग वाला कोर्स इंस्ट्रूमेंटेशन और ड्रोन ऑपरेटर वाला कोर्स एरो स्पेस एंड एविएशन सेक्टर के अंतर्गत आता है। उन्होंने बताया कि लीगंज आईटीआई में इन तीनों कोर्स को पढ़ाने के लिए कुशल इंस्ट्रक्टर मौजूद हैं। आधुनिक लैब भी है। वहीं समय-समय पर इंडस्ट्री के विशेषज्ञ भी आकर इंस्ट्रक्टर व छात्रों को तकनीकी पहलुओं की जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि जैसे ही प्रस्ताव को विभाग से अनुमोदन मिल जाता है, इन कोर्स को प्रारंभ कर दिया जाएगा। कोर्स व प्रशिक्षण पूरा करने के बाद छात्रों को कौशल विकास मिशन से सर्टिफिकेट दिया जाएगा जो पूरे भारत में मान्य है। उद्योगों के विभिन्न क्षेत्र में कौशल विकास मिशन के सर्टिफिकेट धारकों की बेहद मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां हैं रोजगार की अपार संभावनाएं
नोडल प्रधानाचार्य आरएन त्रिपाठी ने बताया कि इन तीनों कोर्स में छात्रों को जो तकनीक पढ़ाई जाएगी, उसकी उनके अपने-अपने क्षेत्र में बहुत मांग है। थ्रीडी प्रिंटिंग वाले कोर्स में छात्र इससे संबंधित सॉफ्टवेयर व हार्डवेयर और मशीन इंस्टॉलेशन का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। वर्तमान में ऑप्टिकल फाइबर का जाल तेजी से बिछाया जा रहा हैै। ऐसे में इस क्षेत्र में कुशल कामगारों की बहुत आवश्यकता है। वहीं ड्रोन तकनीक भविष्य में हर क्षेत्र में इस्तेमाल की जाएगी। इस तकनीक के विशेषज्ञों की मांग भी बढ़ेगी। इन कोर्स में रोजगार की अपार संभावनाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed