फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three municipal corporation employees suspended for negligence in cleaning

Lucknow News: सफाई में लापरवाही पर नगर निगम के तीन कर्मचारी निलंबित

Wed, 19 Feb 2025 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Three municipal corporation employees suspended for negligence in cleaning
लखनऊ। सफाई कार्य में लापरवाही पर नगर आयुक्त ने नगर निगम के तीन कर्मचारियों को मंगलवार को निलंबित कर दिया। यदुनाथ सान्याल और जेसी बोस वार्ड में निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलने पर यह कार्रवाई की गई। कंपनी रामकी को भी काम में सुधार की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह मंगलवार सुबह यदुनाथ सान्याल वार्ड पहुंचे तो नालियां चोक मिलीं। गलियों और सड़कों की सफाई भी सही नहीं थी। इस पर उन्होंने बीट इंचार्ज महेश कुमार और सफाई कर्मचारी पिंटू को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन




इसके बाद नगर आयुक्त पास के जेसी बोस वार्ड पहुंचे। यहां भी सफाई व्यवस्था बदहाल मिली। इस पर उन्होंने सफाई सुपरवाइजर मुकेश को निलंबित कर दिया। नगर आयुक्त विवेकानंदपुरी वार्ड भी गए। यहां सेक्टर-एच पार्क के पास खुले में कूड़ा पड़ा देख उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और कंपनी को चेतावनी देते हुए पोर्टेबल कॉम्पैक्टर लगाने के निर्देश दिए। कंपनी के प्रोजेक्ट प्रमुख अनुपम मिश्रा को निर्देश दिए कि 48 घंटे में कूड़ाघर की स्थिति को सुधारा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह सात बजे से फील्ड पर रहें अधिकारी



नगर आयुक्त ने सभी जोन के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे सुबह सात बजे से फील्ड पर रहकर निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराएंगे। किसी सड़क या गली में पैचवर्क की जरूरत है तो उसे कराया जाए। पार्कों की सफाई करने के निर्देश दिए। कहा, यह जिम्मेदारी उद्यान विभाग की है और वह उस पर विशेष ध्यान दें। नगर आयुक्त ने सभी जोनल अफसरों से कहा कि वे अपने जोन के सभी वार्डों में ऐसा स्थल चुनें, जिसे सफाई में सबसे बेहतर कहा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed