{"_id":"681e6679e6834e8789059222","slug":"three-more-firs-against-ansal-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1195943-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अंसल के खिलाफ तीन और एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अंसल के खिलाफ तीन और एफआईआर
Sat, 10 May 2025 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 10 May 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
अंसल के खिलाफ तीन और एफआईआर
लखनऊ। अंसल कंपनी के खिलाफ तीन और केस सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दर्ज किए गए हैं। आरोप है कि कंपनी ने पीड़ितों से करीब 47 लाख रुपये ठग लिए।
मूलरूप से गाजीपुर निवासी भूतपूर्व सैनिक कमलेश कुमार कानपुर के नौबस्ता में रहते हैं। उनके मुताबिक जुलाई 2012 में 29.88 लाख रुपये देकर फ्लैट बुक किया था। 12 साल बाद भी कंपनी के निदेशकों ने अपार्टमेंट का निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया। वहीं, साउथ सिटी निवासी रामप्रकाश ने मार्च 2011 में 14.48 लाख रुपये देकर अंसल की आवासीय योजना में प्लॉट बुक कराया था। इसके अलावा कानपुर के चंदारी रोड निवासी कफील होदा अंसारी ने सितंबर 2013 में 2.43 लाख रुपये देकर अंसल के प्रोजेक्ट में फ्लैट बुक कराया था।