{"_id":"57e8140c4f1c1bdb05573eed","slug":"three-ministers-to-take-oath-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री अखिलेश, तीन मंत्री लेंगे शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री अखिलेश, तीन मंत्री लेंगे शपथ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 25 Sep 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव व राज्यपाल राम नाईक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार शाम को राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात की। जिसके बाद सोमवार को मंत्रिमंडल विस्तार होगा। राज्यपाल तीन मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन
ये अखिलेश सरकार का आठवां मंत्रिमंडल विस्तार होगा। सीएम अखिलेश ने इस पर राज्यपाल से करीब आधे घंटे तक चर्चा की।
मंत्री पद की शपथ लेने वालों में से गायत्री प्रसाद प्रजापति व जियाउद्दीन रिजवी के नाम राज्यपाल को भेज दिए गए हैं, जबकि एक अन्य मंत्री का नाम सुबह राजभवन भेजा जाएगा।
विज्ञापन
इसके साथ ही गायत्री की मंत्रिमंडल में वापसी तय हो जाएगी। उन्हें भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते मुख्यमंत्री ने बर्खास्त कर दिया था, लेकिन मुलायम के दखल के बाद उनकी वापसी हो रही है।
विज्ञापन