{"_id":"5bf6628ebdec22696469c915","slug":"three-men-murdered-19-year-old-girl-in-gonda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दरिंदों ने युवती की हत्या के बाद पिता को फोन कर बुलाया, और बोले- हमने इसे मार दिया है, लाश जला दो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरिंदों ने युवती की हत्या के बाद पिता को फोन कर बुलाया, और बोले- हमने इसे मार दिया है, लाश जला दो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 22 Nov 2018 01:32 PM IST
विज्ञापन
युवती की हत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती के गौर थाना क्षेत्र के बेलवरिया गांव में मंगलवार आधी रात को तीन दरिंदों ने पहले एक दलित युवती की हत्या कर दी फिर उसके पिता को फोन कर मौके पर बुलाया। पिता भागता हुआ आया तो युवकों ने कहा कि हमने इसे मार दिया है अब इसकी लाश जला दो।
कहा कि कहीं हमारा नाम लिया तो तुम्हारी भी हत्या कर देंगे। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ हत्या, दलित उत्पीड़न सहित धमकी देने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। बेलवरिया गांव मृतका युवती के पिता घूरे ने बताया कि उनके गांव के ही तीन युवकों ने उसकी बेटी को फोन करके बुलाया।
इसके बाद उसकी बेटी दुर्गावती (19) के गले को रस्सी से कस कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने उसे फोन कर बताया कि तुम्हारी बेटी की हत्या कर दी है, लाश खेत में पड़ी है। घूरे भागता हुआ मौके पर पहुंचा तो खेत में उसकी बेटी की लाश पड़ी थी। उसका गला रस्सी से कसा हुआ था। आरोपियों ने उसे धमकी दी कि लाश ले जाकर जला दो।

हत्या की धमकी व दलित एक्ट के तहत केस दर्ज
डेमो
कहीं किसी से कहा तो तुम्हारी भी जान ले लेंगे। दलित घूरे डर के मारे अपनी बेटी की लाश लेकर रात में ही घर आया और सुबह होने पर गांव वाले जब जुटे तो उसने पूरी घटना बताई। गांव वालों की सलाह पर घूरे ने गौर थाना पुलिस को फोन किया।
इसके बाद गौर पुलिस व सीओ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घूरे की तहरीर पर गांव निवासी अमित कुमार, सुमित व शीलू के खिलाफ हत्या, हत्या की धमकी देने व दलित एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
सीओ हर्रैया राहुल पांडेय ने बताया कि तीनों आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस को लगा दिया गया है। शीघ्र ही तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।