फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three MEMU trains will return as Express trains.

यात्री कर सकेंगे सस्ता सफर: एक्सप्रेस बन जल्द पटरी पर उतरेंगी तीन मेमू ट्रेनें, रूट और टाइमिंग पर चल रहा मंथन

Thu, 03 Aug 2023 04:43 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 03 Aug 2023 04:43 PM IST
सार

तीन मेमू ट्रेनों को एक्सप्रेस बनाकर जल्द ही पटरी पर उतारा जाएगा। इसके लिए रूट व टाइमिंग तय करने पर मंथन किया जा रहा है।

विज्ञापन
Three MEMU trains will return as Express trains.
मेमू ट्रेन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यात्रियों को जल्द ही सस्ता व किफायती सफर करवाने के लिए उत्तर रेलवे प्रशासन तीन और मेमू ट्रेनों को एक्सप्रेस बनाकर पटरी पर उतारेगा। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। महीने भर के अंदर ट्रेनें पटरी पर उतरेंगी, इसकी आशा जताई जा रही है। रूट व टाइमिंग जल्द तय कर लिए जाएंगे। कोरोना काल में ट्रेनों का संचालन बंद हो गया था।

विज्ञापन


इसके बाद मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों को धीरे-धीरे पटरी पर उतार दिया गया, लेकिन मेमू ट्रेनों का संचालन पटरी पर नहीं लौटा। इससे लखनऊ से कानपुर, रायबरेली, बाराबंकी, शाहजहांपुर आदि रूटों पर 45 हजार से अधिक दैनिक यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हुई। लिहाजा यात्रियों की मांग पर मेमू शुरू की गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ये प्लास्टिक का नकली चावल नहीं बल्कि फोर्टिफाइड राइस है, अफवाह में न आएं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मसालों की बढ़ी कीमतों ने निकाली जायके की गर्मी, महंगाई की सर्वाधिक मार जीरा व काली मिर्च पर


लखनऊ से कानपुर के बीच मेमू को एक्सप्रेस बनाकर चलाया गया, जिससे किराया थोड़ा बढ़ गया। हालांकि, इससे यात्रियों को खासी राहत हो गई। लेकिन अन्य रूटों पर मेमू नहीं चलने से यात्रियों को महंगे टिकट पर यात्रा करनी पड़ रही है। ऐसे में उनकी मांग पर तीन और मेमू चलाने की तैयारी की गई है, जिसके लिए रूट व टाइमिंग पर मंथन चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed