फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three labourers died because of electric current in kakori in Lucknow.

लखनऊ: बरात की लाइट उठाकर चल रहे तीन मजदूरों की करंट की चपेट में आने से मौत

Thu, 03 Dec 2020 10:55 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 03 Dec 2020 10:55 AM IST
विज्ञापन
Three labourers died because of electric current in kakori in Lucknow.
हादसे का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

काकोरी के रानीखेड़ा गांव में बुधवार देर रात बरात की रोड लाइट की छतरी हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। लाइट में करंट उतर आया जिससे तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए उन्हें इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर काकोरी के मुताबिक, बुधवार रात घुरघुरी तालाब चौकी क्षेत्र के रानीखेड़ा गांव निवासी बेचालाल लोधी की बेटी की बरात सरोजनीनगर से आई थी। रात को दूल्हा और बरात पक्ष के लोग अगुवानी लेकर चले तो बैंड के साथ रोड लाइट उठाकर चल रहे मजदूरों की लाइट की छतरी हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। रोड लाइट में करंट उतर आया।
विज्ञापन


हादसे में जगदीश (50) गोंडा बाजार, गोपीपुरवा बेनी गंज, हरदोई, राजू (45) निवासी हरदोई व राज कुमार उर्फ कमल (32) खेरवा कमाल पुर बेनी गंज, हरदोई झुलस गए।

घटना से बारातियों में चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। तत्काल बिजली विभाग को सूचना देकर सप्लाई बंद कराई गई। पुलिस स्थानीय लोगों के साथ करंट से झुलसे मजदूरों को एक निजी अस्पताल लेकर पहुंची जहां से उन्हें ट्रॉमा रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed