{"_id":"674b7657642be418280b78c4","slug":"three-killed-one-injured-in-road-accidents-lucknow-news-c-13-1-lko1103-974888-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सड़क हादसों में तीन की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सड़क हादसों में तीन की मौत, एक घायल
Sun, 01 Dec 2024 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 01 Dec 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
मृतक सिद्धार्थ सिंह।
- फोटो : मृतक सिद्धार्थ सिंह।
विज्ञापन
लखनऊ। शहर में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में प्राइवेट कंपनी कर्मी, ठेकेदार व एक दुकानदार की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। हादसा बिजनौर, सुशांत गोल्फ सिटी और पारा इलाके में हुआ।
काकोरी स्थित चकौली के रहने वाले राजेश कुमार (28) दोस्त मनोज राजपूत के साथ एक परिचित को देखने बिजनौर के औरंगाबाद बाइक से शुक्रवार शाम गए थे। भाई सुशील ने बताया कि लौटते समय बिजनौर स्थित न्यू गड़ौरा शहीद पथ सर्विस लेन के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे राजेश व मनोज घायल हो गए। पुलिस दोनों को ट्रामा सेंटर ले गई, जहां राजेश की मौत हो गई। मनोज की हालत गंभीर बनी हुई है। राजेश प्राइवेट नौकरी करते थे। 16 अक्तूबर को उनकी सगाई हुई थी, फरवरी में शादी तय थी।
सुलतानपुर के मीरपुर भरोसा के रहने वाले सिद्धार्थ सिंह (42) गोमतीनगर विस्तार के खरगापुर में रहकर कंस्ट्रक्शन की ठेकेदारी करते थे। भाई विवेक ने बताया कि सिद्धार्थ शुक्रवार देर रात सुलतानपुर से बस से लखनऊ स्थित घर के लिए निकले थे। भोर में सुशांत गोल्फ सिटी स्थित अहिमामऊ के पास शहीद पथ अंडरपास के पास पैदल जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अपेक्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बंथरा के दराब नगर बरकोता के रहने वाले वीरेंद्र दीक्षित (44) की हरौनी बंथरा में कपड़े की दुकान है। बेटे विशाल ने बताया पिता शुक्रवार शाम पारा गए थे। रास्ते में पारा के फतेहगंज मोड़ के पास वह घायल अवस्था में पड़े मिले। पुलिस ने उन्हें ट्रामा सेंटर पहुंचाया व घरवालों को खबर दी। इलाज के दौरान शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि आशंका है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से वीरेंद्र की मौत हुई है।