{"_id":"6754716fab7c91ec4e065ff3","slug":"three-injured-in-road-accidents-shravasti-news-c-13-1-knp1080-983112-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मार्ग दुर्घटनाओं में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मार्ग दुर्घटनाओं में तीन घायल
Sat, 07 Dec 2024 09:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 07 Dec 2024 09:31 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जमुनानी निवासी बाउर (26) शुक्रवार बाइक से विभूति नाथ मंदिर गया था। देर शाम वापस लौटते समय भिनगा जंगल के अंटा तिराहे पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
वहीं दूसरी घटना में हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के ग्राम बहोरवा निवासी विनय प्रताप (20) व काशी (26) शुक्रवार रात बाइक से वापस घर लौट रहे थे। तभी ग्राम गंगापुर के पास मार्ग पर बैठे छुट्टा मवेशियों से बाइक टकरा गई। आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस से मल्हीपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत में सुधार न होने से चिकित्सकों ने संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया। जहां उनका इलाज चल रहा है। (संवाद)