फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three injured in collision between bike and car

Lucknow News: बाइक व कार की भिड़ंत में तीन घायल

Wed, 29 Jan 2025 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 29 Jan 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Three injured in collision between bike and car
श्रावस्ती। बहराइच के थाना नवाबगंज क्षेत्र के ढोंढ़े गांव निवासी इस्लाम (36) मंगलवार को मल्हीपुर थाना क्षेत्र के अकार गांव रिश्तेदारी में आ रहा था। इस दौरान बाइक पर उसका भाई अकरम (27) व हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के ग्राम बेगमपुर के मजरा हसनपुर शमशुद्दीन (34) भी मौजूद था। जैसे ही इस्लाम बाइक लेकर कानी बोझी चौराहे के निकट पहुंचा। तभी बहराइच जा रही तेज रफ्तार कार से बाइक की भिड़ंत हो गई। घटना में बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इनका इलाज संयुक्त अस्पताल भिनगा में चल रहा है।
विज्ञापन


अस्पताल से चोरी
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना नगर स्थित एक निजी अस्पताल में सोमवार रात चोर घुस आए। वहां से चोर लैपटॉप, मोबाइल चार्जर व बाइक चुरा ले गए। इसकी जानकारी अस्पताल संचालक को मंगलवार सुबह हुई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर प्रबंधक डाॅ. देवेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने थाने में तहरीर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed