{"_id":"66d6f467ff0de5e82c0de5ce","slug":"three-injured-in-an-animal-attack-in-barabanki-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: बाराबंकी में जंगली जानवर के हमले में तीन लोग जख्मी, ग्रामीणों का दावा- भेड़िए ने किया था हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: बाराबंकी में जंगली जानवर के हमले में तीन लोग जख्मी, ग्रामीणों का दावा- भेड़िए ने किया था हमला
Tue, 03 Sep 2024 05:05 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 03 Sep 2024 05:05 PM IST
सार
ग्रामीणों का कहना है कि उन पर भेड़िए ने हमला किया था जबकि वन विभाग का कहना है कि सियार ने हमला किया था। जानवर ने महिला के चेहरे को नोच लिया और उसकी एक अंगुली काट ली।
विज्ञापन
ग्रामीण अपनी सुरक्षा के लिए डंडे लेकर घूम रहे हैं।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी जिले के थाना जैदपुर इलाके में नहर किनारे बकरी चराने गई दो बच्चियों पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। हमले में एक को गंभीर चोटें आईं। वहीं, पड़ोस के बोजा गांव में एक ग्रामीण भी जंगली जानवर के हमले में घायल हुआ। ग्रामीणों की ओर से भेड़िए द्वारा हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि वन विभाग सियार का हमला होने की बात कह रहा है। फिलहाल कांबिंग की जा रही है।
विज्ञापन
थाना जैदपुर क्षेत्र के गोछौरा गांव के अहमद अली की पुत्री रिजवाना (10) व सब्बीर की पुत्री चांदनी (15) मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे गांव से करीब 400 मीटर दूर चंदौली माइनर किनारे बकरी चराने के लिए गई थीं। इस दौरान जंगली जानवर ने दोनों पर हमला बोल दिया। जानवर ने रिजवाना के चेहरे को नोच लिया और उसके एक हाथ की अंगुली काट ली। चांदनी ने शोर मचाया तो जानवर ने उसके पैर में नोच लिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक जानवर भाग चुका था।
विज्ञापन
आनन-फानन परिजन रिजवाना को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतरिख लेकर गए, जहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। यहां रिजवाना का इलाज चल रहा। घायल चांदनी के मुताबिक बकरी के आकार का जानवर था। ग्रामीण भेड़िया होने की आशंका जता रहे हैं। ऐसे में ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग व पुलिस की टीम रात में भी गांव में रुके। उधर, पड़ोस के बोजा गांव के महादेव (45) को भी जंगली जानवर ने हमला कर जख्मी किया है। सूचना पर वन दारोगा सचिन पटेल, एसआई आलोक कुमार सिंह पुलिस व वन कर्मियों के साथ मौके पर पह़ुंचे और छानबीन की। फिलहाल गोछौरा, बोजा, टिकरा, चंदौली, पनिहल, बलछठ आदि गांवों में जंगल की ओर कांबिंग की जा रही है। घटनास्थल पर मिले पगचिन्ह के आधार पर वन विभाग की ओर से सियार होने की बात कही जा रही है।