फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three injured and a boy died in a road accident

Lucknow News: सड़क हादसों में युवक की मौत, तीन घायल

Sun, 22 Sep 2024 09:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 22 Sep 2024 09:38 PM IST
विज्ञापन
Three injured and a boy died in a road accident
लखनऊ। राजधानी के अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


मलिहाबाद के सेरावां निवासी प्रिंस यादव (20) रविवार शाम छह बजे बाइक से बंथरा होते हुए जा रहे थे। रामदासपुर गांव के पास सामने से बाइक सवार निखिल अवस्थी से टकरा गए। हादसे में प्रिंस की मौत हो गई, जबकि निखिल गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा नगराम के खवासखेड़ा निवासी अनुज रिश्तेदार तेलीबाग निवासी नीरज के साथ बाइक से हरदोइया बाजार जा रहे थे। गुरुप्रसाद मार्केट के सामने बाइक अनियंत्रित होकर रैंप से टकरा गई। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया।

उधर, गोसाईंगंज के गंगागंज स्थित वेयर हाउस में रहने वाले मयंक शुक्ला शाम 7:30 बजे सुलतानपुर रोड पैदल पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार बाइक ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में वह चोटिल हो गए, जबकि चालक बाइक छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed