{"_id":"6674baca61ead1074e0ad6a4","slug":"three-including-woman-died-due-to-heart-attack-shravasti-news-c-104-1-srv1002-105397-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हार्ट अटैक से महिला सहित तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हार्ट अटैक से महिला सहित तीन की मौत
Fri, 21 Jun 2024 04:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 21 Jun 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में बुधवार को अलग-अलग क्षेत्रों से तीन मरीज भर्ती कराए गए थे। तीनों की मौत हो गई है। चिकित्सक मौत का कारण हार्ट अटैक बता रहे हैं।
सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम मदारा निवासी हैदर अली (65) पुत्र बाबादीन को बुधवार अचानक सांस फूलने की समस्या हुई। जिन्हें परिवारीजनों ने संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसी तरह भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भुजंगा निवासी खुर्शीद (40) पुत्र राशिद खां की बुधवार तेज बुखार के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिवारीजनों ने उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
वहीं, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरातभारी निवासी पार्वती (100) पत्नी शेषधर को सांस फूलने की बीमारी थी। बुधवार देर शाम उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। इसपर परिवार के लोग उन्हें एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाए। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉ. आरती सिंह ने बताया कि इन सभी की मौत का कारण हार्ट अटैक ही है। यदि परिवार के लोग पोस्टमार्टम कराते तो मौत के सही कारणों का पता चलता।