{"_id":"65c3e56dd03f8969340d0f24","slug":"three-including-groom-sdo-injured-in-accident-raebareli-news-c-101-1-slko1032-110403-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हादसे में दूल्हा बने एसडीओ समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हादसे में दूल्हा बने एसडीओ समेत तीन घायल
Thu, 08 Feb 2024 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 08 Feb 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। चालक को नींद की झपकी आने से दो कारों में टक्कर हो गई। हादसे में दूल्हा बने प्रयागराज के एसडीओ समेत तीन लोग घायल हो गए। एसडीओ शादी के बाद कार से प्रयागराज वापस जा रहे थे।
प्रयागराज जिले के धूमनगंज निवासी जिवनेश (29) पुत्र पारसनाथ पावर काॅर्पोरेशन में एसडीओ पद पर तैनात हैं। मंगलवार को जिवनेश का विवाह लखनऊ के आलमबाग में हुुआ था। बुधवार शाम को जिवनेश नव विवाहित पत्नी और वरुण पांडेय (25) पुत्र आलोक पांडेय के साथ लखनऊ से प्रयागराज वापस जा रहे थे।
खैरहनी गांव के पास उनकी कार को वरुण चाय पीने के लिए खड़ी कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आई दूसरी कार ने जिवनेश की कार को टक्कर मार दी। दूसरी कार को सौरभ पटेल (29) चला रहा था। उसके साथ उनके पिता आर्यन पटेल (55) थे। हादसे में जिवनेश, वरुण और आर्यन पटेल घायल हो गए।
विज्ञापन
आर्यन पटेल ने बताया कि सौरभ को नींद की झपकी आने से वह अपनी कार पर नियंत्रण खो बैठा और जिवनेश की कार से टक्कर हो गई। वहीं राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एनएचआई एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉ. गणनायक पांडेय ने सभी का इलाज किया। कोतवाल विजेंद्र शर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।